{"_id":"5bc92abebdec2269b059c13b","slug":"rajasthan-12-pakistani-nationals-arrested-by-police-in-visa-violation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : वीजा उल्लंघन मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए 12 पाकिस्तानी नागरिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान : वीजा उल्लंघन मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए 12 पाकिस्तानी नागरिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 19 Oct 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित सरूपसर रेलवे स्टेशन से वीजा उल्लंघन के आरोप में बृहस्पतिवार को 12 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार ये दो परिवार से जुड़े नागरिक वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रहना चाहते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए लोगों में छह महिलाएं, चार पुरुष और दो बच्चे हैं। सभी हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए आए थे। वीजा शर्तों के अनुसार इन लोगों को 17 अक्तूबर को हरिद्वार से वापस मुनाबाब पहुंचना था, लेकिन वहां न जाकर ये सरूपसर पहुंच गए।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों में एक ही परिवार के सदस्य हैं। हरिद्वार से ये सभी लोग सूरतगढ़ क्षेत्र में रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इनको टूरिस्ट वीजा की शर्तों के उल्लंघन के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन