फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajarani Express derail near Rampur in up

ट्रैक में गड़बड़ी के चलते हुआ राज्यरानी ट्रेन हादसा!, जांच के लिए पहुंची ATS, घायलों को 50 हजार

Sat, 15 Apr 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Sat, 15 Apr 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
Rajarani Express derail near Rampur in up
ट्रेन हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह रामपुर के पास राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन की 9 बोगियां पटरी से उतर गई है। घटना में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। हालांकि 50 से ज्यादा यात्रियों को मामूली चोटें लगी है। गंभीर रुप से घायल 7-8 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर रूप से घायलों के लिए 50,000 और अन्य घायलों को 25,000 रुपये की मदद का ऐलान किया है। वहीं रेलवे ने भी घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

विज्ञापन


राजरानी एक्सप्रेस हादसाः रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि जांच के आदेश दिए गए हैं, किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी। हादसा रामपुर में ओवर ब्रिज के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रैक में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। वहीं जांच के लिए एटीएस बरेली टीम की घटनास्थल पहुंच गई है। आईजी एटीएस ने हादसे की जांच के लिए टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के आदेश दिए। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-... और इस तरह ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। ट्रेन में दबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। वहीं मेरठ से लोकल बसों में सवार होकर मामूली रुप से घायल लोग अपने गंतव्य के लिए निकल चुके हैं। हादसे के बाद रामपुर लखनऊ रूट पर यातायात बाधित है।

ये भी पढ़ें-पुखरायां रेल हादसे में कोई संदिग्ध आतंकी भी हुआ था घायल, जांच में जुटी एनआईए  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed