{"_id":"58ed29844f1c1ba368cf69f3","slug":"driver-intelligently-train-accident-avoide","type":"story","status":"publish","title_hn":"... और इस तरह ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... और इस तरह ड्राइवर की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 13 Apr 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के इंजन में फंसी बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नजीराबाद में मंगलवार रात कानपुर-फर्रुखाबाद ट्रैक पर एलसी ट्रेन बाइक से टकरा गई। तेज आवाज होने से ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार की रात को कोकाकोला चौराहे से रावतपुर की ओर बाइक सवार तीन युवक गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने बाउंड्री टूटी देख, वहां से बाइक को निकालने लगे। इसी बीच ट्रैक पर लखनऊ-मंधना एलसी आ गई। ट्रेन ेदेख बाइक सवार दो युवक को भाग गए। वहीं उनका साथी बाइक समेत इंजन में फंसकर कुछ दूरी तक रगड़ते चला गया। इधर, इंजन के बाइक से टकराने पर तेज आवाज हुई।
विज्ञापन
इस पर ड्राइवर ने देखा तो उसके होश उड़ गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर आरपीएफ को सूचना दी। वहीं, राहगीर और इलाकाई लोगों ने युवक को बाहर निकाल लिया, लेकिन युवक लोगों को धक्का देकर भाग गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में लिया गया है, उसके नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन