फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajapaksa’s son indicted in legal action in Sri Lanka World News In Hindi

Sri Lanka: पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल की बढ़ी मुसीबतें, भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार

Tue, 18 Feb 2025 07:08 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 07:08 PM IST
सार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे को आज श्रीलंका के उच्च न्यायालय ने 2015 से पहले भारतीय निवेश से कथित हेराफेरी के मामले में दोषी ठहराया। साथ ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। हालांकि राजपक्षे ने इस फैसले को सरकारी की साजिश बताया है।

विज्ञापन
Rajapaksa’s son indicted in legal action in Sri Lanka World News In Hindi
नमल राजपक्षे - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे की मुश्किले बढ़ती हुई दिख रही है। जहां मंगलवार को श्रीलंका के उच्च न्यायालय ने 2015 से पहले भारतीय निवेश से कथित हेराफेरी के मामले में दोषी ठहराया। साथ ही जमानत पर रिहा कर दिया। बता दें कि श्रीलंका पोदुजना पेरामुना (एसएलपीपी) के नेता नमल राजपक्षे, राजपक्षे परिवार के एकमात्र सदस्य हैं जो अब संसद के सदस्य हैं।

विज्ञापन


कोर्ट के फैसले पर बोले राजपक्षे
फैसले के बाद नमल राजपक्षे ने आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। यह मामला 2016 में रग्बी खेल को विकसित करने के लिए क्रिश होटल परियोजना से 70 मिलियन श्रीलंकाई रुपये के कथित दुरुपयोग से जुड़ा हुआ है। नमल राजपक्षे को जून 2016 में गिरफ्तार किया गया था। वह स्वयं श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी रहे हैं। 

विज्ञापन

नई एनपीपी सरकार ने मामले को फिर से दी तूल
मामले में नई एनपीपी सरकार ने 2016 में रुके हुए इस मामले को फिर से खड़ा किया, जिसके बाद पुलिस ने नमल राजपक्षे से पूछताछ की। जहां एक सप्ताह बाद, उनके छोटे भाई योशिता राजपक्षे को भी इसी तरह के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। इस मामले में योशिता भी अभियुक्त हैं। साथ ही एनपीपी सरकार का कहना है कि वह न्याय दिलाने के लिए सभी रुके हुए मामलों को पुनर्जीवित करेगी, जबकि राजपक्षे परिवार इसे राजनीतिक षडयंत्र मानता है। इस मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर पूरे मामले पर
गौरतलब है कि यह मामला 2016 में शुरू हुआ था, जब नमल राजपक्षे पर आरोप लगा था कि उन्होंने रग्बी खेल को बढ़ावा देने के लिए क्रिश होटल परियोजना से 70 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का कथित रूप से दुरुपयोग किया था। वह श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी रह चुके हैं। क्रिश होटल परियोजना को रद्द कर दिया गया था, और इसकी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed