{"_id":"57ac88ac4f1c1bce75ee48bf","slug":"rajan-shows-anger-against-pm-modi-in-an-interview","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी को लेकर कुछ कहूंगा तो समस्या हो जाएगी: राजन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी को लेकर कुछ कहूंगा तो समस्या हो जाएगी: राजन
एजेंसी/ लंदन
Updated Thu, 11 Aug 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
रघुराम राजन
- फोटो : Getty Images - file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन का मानना है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ बोलेंगे तो समस्या हो जाएगी। अपने मुखर विचारों के कारण अक्सर सरकार की आलोचना करने के नजरिए से देखे जाने वाले राजन को बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में संक्षेप में मोदी के बारे में विचार रखने को कहा गया था।
विज्ञापन
शिकागो यूनिवर्सिटी से छुट्टी पर चल रहे फाइनेंस के प्रोफेसर राजन ने कहा, ‘मेरा ख्याल है कि मैं इस सवाल को छोड़ दूं। मैं जो भी उत्तर दूंगा उससे समस्या हो सकती है, इसलिए इसे छोड़ दूंगा।’
विज्ञापन
4 सितंबर को आरबीआई के गवर्नर का कार्यकाल पूरा कर रहे राजन ने सहिष्णुता से लेकर सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ तक पर बयान दिए थे, जिनसे विवाद उत्पन्न हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व अर्थशास्त्री राजन ने राजनीति में आने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी जगह है जहां मेरी पत्नी सब पर भारी पड़ती है और उनका जवाब ‘ना’ है।’
विज्ञापन
दूसरा टर्म पूरा करना चाहते थे राजन, सरकार ने नहीं दिया साथ
इससे पहले रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन ने बताया था कि वह बैंकों की बैलेंस शीट की सफाई के अधूरे काम को पूरा करने के लिए रुकना चाहते थे लेकिन अब वह जाते हुए भी खुश हैं। उन्होंने खुद पर हुए राजनीतिक हमलों को घटिया बताया था।
राजन ने जून में फैसला किया था कि वह अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद दूसरे टर्म की मांग नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत की प्रक्रिया उस स्तर पर नहीं पहुंची, जहां वह पद पर रहने के लिए सहमत हो सकें।
उन्होंने आगे कहा था कि हालांकि वह सरकार में दोबारा नियुक्त किए जाने या भविष्य के करियर को लेकर कभी चिंतित नहीं हुए और उन्होंने वही किया जो देश के हित में था। उन्होंने कहा था कि उन पर हाल ही में हुए कुछ हमले घटिया थे। लेकिन उन्होंने इन हमलों पर ध्यान नहीं दिया। यह बातें आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही।