फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray terms Ranade’s removal demoralising, asks govt to intervene

Maharashtra: एक कुलपति को पद से हटाए जाने पर केंद्र से खफा हुए राज ठाकरे, राज्य सरकार से मुद्दा उठाने को कहा

Mon, 16 Sep 2024 10:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति के पद से अर्थशास्त्री अजीत रानाडे को शनिवार को उनके पद हटा दिया गया, जिससे उनकी नियुक्ति पर महीनों से चल रहा विवाद खत्म हो गया, क्योंकि दावा किया गया था कि उन्होंने शिक्षण अनुभव से संबंधित पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं किया था। 

विज्ञापन
Raj Thackeray terms Ranade’s removal demoralising, asks govt to intervene
राज ठाकरे, अध्यक्ष, मनसे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने सोमवार को जाने-माने अर्थशास्त्री अजीत रानाडे को गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स के कुलपति पद से हटाए जाने को मनोबल गिराने वाला बताया है। उन्होंने शिवसेना के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाने को भी कहा है।
विज्ञापन


'उच्च शिक्षित व्यक्ति को अपमानित करना गलत'
राज ठाकरे ने अजीत रानाडे को हटाने के लिए 10 साल के शिक्षण अनुभव की कमी का हवाला देने के लिए अधिकारियों का उपहास भी उड़ाया। उन्होंने कहा कि डॉ. अजीत रानाडे जैसे उच्च शिक्षित व्यक्ति को इस तरह से अपमानित करना गलत है। उन्होंने कहा, क्या यही नई शिक्षा नीति है।
विज्ञापन


बता दें कि अर्थशास्त्री अजीत रानाडे को शनिवार को उनके पद हटा दिया गया, जिससे उनकी नियुक्ति पर महीनों से चल रहा विवाद खत्म हो गया, क्योंकि दावा किया गया था कि उन्होंने शिक्षण अनुभव से संबंधित पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं किया था। पुणे में मौजूद गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स संस्थान भारत के सबसे पुराने अर्थशास्त्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानाडे की नियुक्ति यूजीसी मानदंडों के अनुरूप नहीं
चांसलर बिबेक देबरॉय की तरफ से नियुक्त समिति ने पाया कि अजीत रानाडे की नियुक्ति यूजीसी मानदंडों के अनुरूप नहीं है, जिसके बाद उन्हें उस पद से हटाया गया। अजीत रानाडे दो साल से अधिक समय से इस पद पर थे। वहीं समिति ने निष्कर्ष निकाला कि अजीत रानाडे प्रोफेसर के रूप में 10 साल के निरंतर शिक्षण अनुभव की पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। 

अजीत रानाडे ने अपने निष्कासन को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
अपने निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला बताते हुए, अजीत रानाडे ने एक बयान में कहा, पिछले ढाई साल से, मैं संस्थान में सकारात्मक विकास में योगदान देते हुए पूरी लगन और अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा हूं। ऐसा लगता है कि इन परिणामों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। 


पहले इन पदों पर रह चुके हैं अजीत रानाडे
इस संस्थान में अपनी नियुक्ति से पहले, अजीत रानाडे आदित्य बिड़ला समूह के समूह कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री थे। उन्होंने भारत और अमेरिका के विश्वविद्यालयों में पढ़ाया है और कई आरबीआई समितियों के सदस्य के रूप में काम किया है। वह महामारी के बाद आर्थिक सुधार पर महाराष्ट्र सरकार के टास्क फोर्स के सदस्य भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed