{"_id":"652fc81cafbf42350807525a","slug":"raj-thackeray-says-that-maharashtra-politics-is-ugly-parties-in-power-are-also-in-opposition-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: राज ठाकरे ने NCP और शिवसेना पर ली चुटकी, बोले- महाराष्ट्र में राजनीति की स्थिति सबसे बदतर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: राज ठाकरे ने NCP और शिवसेना पर ली चुटकी, बोले- महाराष्ट्र में राजनीति की स्थिति सबसे बदतर
Wed, 18 Oct 2023 05:27 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 18 Oct 2023 05:27 PM IST
सार
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की बदसूरत राजनीति की निंदा की। उन्होंने कहा, शिवसेना और एनसीपी दोनों सत्ता में भी और विपक्ष में भी है। ऐसा सिर्फ हमारे राज्य में ही है, दुनिया में कही ओर नहीं है।
विज्ञापन
राज ठाकरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने शिवसेना और एनसीपी पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को बयान में उन्होंने महाराष्ट्र की बदसूरत राजनीति की निंदा की। उन्होंने कहा, शिवसेना और एनसीपी दोनों सत्ता में भी और विपक्ष में भी है। ऐसा सिर्फ हमारे राज्य में ही है, दुनिया में कही ओर नहीं है। मैंने ऐसी बेतुकी और बदसूरत राजनीतिक स्थिति कभी नहीं देखी। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदाताओं के पंजीकरण से पहले एक बैठक को संबोधिक करते हुए राज ठाकरे ने यह बात कही।
राज ठाकरे बोले, करोड़ों रुपये बर्वाद हो गए लेकिन किसी को चिंता नहीं
बैठक के दौरान राज ठाकरे ने चिपलुन शहर में मुंबई-गोवा राजमार्ग के एक हिस्से पर बन रहे एक ओवरब्रिज के गर्डर के गिरने की भी निंदा की। उन्होंने कहा, 140 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर (ओवरब्रिज) निर्माण पूरा होने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया। करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए लेकिन किसी को चिंता नहीं हुई। फिर भी वोट मांगे जाते हैं।
टोल भुगतान को लेकर राज ठाकरे बोले
उन्होंने कहा, हर टोल बूथ पर 90 कैमरे लगे हैं। वहां से कितनी गाड़ियां गुजरती है, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। मुंबई और ठाणे में हर दिन सैकड़ों गाड़ियां रजिस्टर होती हैं। हालांकि, इन टोल बूथों से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होता है। क्या यह संभव है?
विज्ञापन
बता दें मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने छोटे वाहनों को टोल भुगतान से छूट देने के राज्य सरकार के कथित आदेश को लागू नहीं करने पर टोल बूथों को जलाने की धमकी दी थी।