फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray reaches New Delhi before Lok Sabha elections MNS may join NDA

Election 2024: सियासी हलचल के बीच नई दिल्ली पहुंचे राज ठकरे, एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर दिया यह जवाब

Tue, 19 Mar 2024 01:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2024 01:45 AM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद हैं। राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होने के एवज में में दो सीटों- दक्षिण मुंबई और शिरडी की मांग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Raj Thackeray reaches New Delhi before Lok Sabha elections MNS may join NDA
MNS chief Raj Thackeray - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे सोमवार रात नई दिल्ली पहुंचे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे एनडीए में शामिल हो सकते हैं। बता दें, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले से ही नई दिल्ली में मौजूद हैं। राज ठाकरे गठबंधन में शामिल होने के एवज में में दो सीटों- दक्षिण मुंबई और शिरडी की मांग कर सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए ठाकरे ने कहा कि मुझे अभी तक नहीं पता कि मेरा कार्यक्रम क्या है। मुझे तो बस दिल्ली आने के लिए कहा गया था और मैं दिल्ली आ गया। भविष्य की योजनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि देखते हैं, क्या होता है। 
विज्ञापन


फिलहाल फडणवीस ने भी इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि मैं इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह सकता। अगर कोई निर्णय होता है तो हम आपको बताएंगे। बता दें, मनसे के तीन नेताओं ने पिछले माह फडणवीस के आवास पर मुलाकात की थी, कहा जाता है कि उस वक्त भी गठबंधन को लेकर बातचीत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना कोटे से सीट देना चाहती है भाजपा
जानकारों का कहना है कि महायुति में राज ठाकरे की पार्टी मनसे की एंट्री हो सकती है। भाजपा सीधे तौर पर अपनी तरफ से सीट न देकर शिंदे की शिवसेना कोटे से एक सीट दे सकती है। शिवसेना दक्षिण मुंबई सीट मनसे को देकर एनडीए में एंट्री करा सकती है। कुछ दिन पहले आशीष शेलार और राज ठाकरे की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि राज ठाकरे की पार्टी मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) एनडीए का हिस्सा हो सकती है। उस वक्त शेलार ने दादर में मनसे प्रमुख से मुलाकात के बाद कहा था, राज ठाकरे और मैं लंबे समय से दोस्त हैं। हम कुछ अन्य विषयों पर भी मिलते हैं और चर्चा करते हैं। हम सही समय पर कुछ जानकारी सामने लाएंगे।

45 सीटें जीतने का लक्ष्य
भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इस बार महाराष्ट्र की 48 में से 45 प्लस लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हाल ही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि आगामी चुनाव में 40-41 सीटें नहीं चलेंगी। इस बार, हमें यहां महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटों का आशीर्वाद दें। आपको बता दें कि एनडीए गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी जैसे कई दल शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed