फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Thackeray backs Nupur Sharma over remarks against Prophet Mohammad

Raj Thackeray: विवादित टिप्पणी मामले में MNS प्रमुख ने नुपुर का समर्थन किया, जाकिर नाइक को लेकर कही ये बात

Tue, 23 Aug 2022 07:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 23 Aug 2022 07:02 PM IST
सार

ठाकरे ने यहां मनसे पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने भी पहले यही बात कही थी लेकिन किसी ने उनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहा। 

विज्ञापन
Raj Thackeray backs Nupur Sharma over remarks against Prophet Mohammad
राज ठाकरे और नुपुर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का समर्थन किया। 
विज्ञापन


ठाकरे ने यहां मनसे पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने भी पहले यही बात कही थी लेकिन किसी ने उनसे माफी मांगने के लिए नहीं कहा। 
विज्ञापन

 
हिंदू देवताओं के कथित उपहास के लिए ओवैसी भाइयों की आलोचना की
मनसे प्रमुख ने हिंदू देवताओं के नामों का कथित रूप से उपहास करने के लिए ओवैसी भाइयों (एआईएमआईएम नेताओं) की भी आलोचना की। उनका जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा
मनसे प्रमुख ने अपने चचेरे भाई और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी ताना मारा कि जब मैं शिवसेना में था, तब बालासाहेब ठाकरे ने फैसला किया था कि जिस पार्टी के पास अधिक विधायक होंगे, उसके पास मुख्यमंत्री पद होगा। 

शिवसेना छोड़ते वक्त बालासाहेब ने गले लगाया था : राज ठाकरे
राज ठाकरे ने यह भी कहा कि दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने तब उन्हें गले लगाया था जब वह उस पार्टी को छोड़ने वाले थे। उन्होंने याद करते हुए कहा, "मैं बालासाहेब से मिलने गया था। वह जानते थे कि मैं (शिवसेना में) नहीं रहा हूं। उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा- अब आप जा सकते हैं।"


मनसे प्रमुख ने आगे कहा, मैं बालासाहेब की विचारधारा को आगे ले जाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास प्रतीक (शिवसेना का धनुष-बाण का प्रतीक) नहीं है तो इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed