फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raj Mohammad Arrested in Tamil Nadu for threatening to blow up six RSS offices including Lucknow and Unnao

RSS: आरएसएस कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार, वाट्सएप पर मिला था मैसेज

Tue, 07 Jun 2022 02:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 07 Jun 2022 02:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली। तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ, नवाबगंज के अलावा कर्नाटक चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
Raj Mohammad Arrested in Tamil Nadu for threatening to blow up six RSS offices including Lucknow and Unnao
RSS office - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ व उन्नाव समेत छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने उसे पुदुकोट्टाई से हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया आरोपी की पहचान राज मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच यूपी एटीएस की टीम भी तमिलनाडु पहुंच गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित आरएसएस कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी संघ से जुड़े डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी को व्हाट्सएप पर मिली। तीन भाषाओं में भेजे गए संदेश में लखनऊ, नवाबगंज के अलावा कर्नाटक चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद डॉ. नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


तमिलनाडु में मिली लोकेशन
इस मामले में डॉ. नीलकंठ ने मड़ियांव थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने संदेश भेजने वाले की तलाश के लिए साइबर क्राइम सेल व क्राइम ब्रांच की मदद ली। पुलिस ने वाट्सएप नंबर को सर्विलांस पर लगाया, जिसके बाद उसकी लोकेशन तमिलनाडु की मिली। इसके बाद वहां की पुलिस से संपर्क किया गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रोफेसर हैं डॉ. नीलकंठ 
अलीगंज सेक्टर-एन निवासी डॉ. नीलकंठ ने बताया कि वे सुल्तानपुर स्थित एक महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वे अलीगंज सेक्टर-क्यू स्थित संघ के दफ्तर से भी जुड़े हैं और पुराने स्वयंसेवक भी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप पर तीन भाषाओं हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी में एक संदेश आया। 

वाट्एसग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया
डॉ. नीलकंठ ने बताया कि जो मैसेज उन्हें वाट्सएप पर मिला, उसमें दिए गए लिंक को खोलकर ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया था, लेकिन नंबर विदेश का होने से उन्होंने लिंक नहीं खोला। इसके बाद तीन और मैसेज भेजे गए। इसमें यूपी व कर्नाटक के छह स्थानों को रविवार रात आठ बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसमें अलीगंज के सेक्टर क्यू स्थित संघ का कार्यालय भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed