फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raisina Dialogue- 2024 Updates Meenakshi Lekhi Hellenic Republic PM Kyriakos Mitsotakis and others in India

रायसीना डायलॉग: ग्रीक PM और नीदरलैंड के विदेश मंत्री समेत कई मेहमान पहुंचे भारत, वैश्विक मुद्दों पर होगा मंथन

Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 21 Feb 2024 12:50 AM IST
सार

रायसीना डायलॉग- 2024 में शामिल होने के लिए कई विदेशी मेहमान भारत पहुंचे हैं। इनमें ग्रीस के प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस के साथ-साथ नीदरलैंड और स्लोवाकिया के विदेश मंत्री शामिल हैं। ग्रीक पीएम मित्सोटाकिस 21-22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। रायसीना डायलॉग में तीन दिनों तक वैश्विक मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Raisina Dialogue- 2024 Updates Meenakshi Lekhi Hellenic Republic PM Kyriakos Mitsotakis and others in India
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस का किया स्वागत। - फोटो : Twitter

विस्तार

हेलेनिक गणराज्य के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस नई दिल्ली पहुंचे हैं। पीएम मित्सोटाकिस रायसीना डायलॉग- 2024 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। मंगलवार देर रात केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि 15 साल बाद ग्रीक का कोई प्रधानमंत्री भारत पहुंचा है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी
ग्रीक पीएम के नई दिल्ली आगमन पर विदेश मंत्रालय ने खुशी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हए कहा कि पीएम मित्सोटाकिस का हार्दिक स्वागत। मित्सोटाकिस भारत की पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत
मित्सोटाकिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। मित्सोटाकिस को ग्रीस का प्रधानमंत्री भी कहा जाता है। मित्सोटाकिस 21-22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और एक उच्चाधिकार प्राप्त व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी नई दिल्ली आया है। उम्मीद है कि मित्सोटाकिस मुंबई भी जा सकते हैं। 

पीएम मोदी दोपहर भोज का भी करेंगे आयोजन
विदेश मंत्रालय के अनुसार, मित्सोटाकिस के इस दौरे से भारत-ग्रीक के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत एवं गहरी होने की उम्मीद है। पीएम मोदी और मित्सोटाकिस द्विपक्षीय बैठक में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी ग्रीक पीएम के सम्मान में दोपहर के भोज का भी आयोजन करेंगे।

नीदरलैंड और स्लोवाक गणराज्य के विदेश मंत्री पहुंचे भारत
रायसीना डायलॉग- 2024 में शामिल होने के लिए स्लोवाक गणराज्य के एफएम जुराज ब्लानार भी नई दिल्ली पहुंचे हैं। इसके अलावा, नीदरलैंड के विदेश मंत्री एफएम हैंके ब्रुइन्स स्लॉट भी नई दिल्ली पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed