फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raipur DM O P Chaudhary join BJP after resignation, oath taken in presence of Amit Shah

रायपुर के कलेक्टर को इस्तीफे के बाद मिला अमित शाह का आशीर्वाद, भाजपा के हुए चौधरी

Tue, 28 Aug 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Aug 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
Raipur DM O P Chaudhary join BJP after resignation, oath taken in presence of Amit Shah

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अमले और राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए पहले रायपुर के जिलाधिकारी आईएएस ओ पी चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया उसके बाद आज उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। उनके आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनने को लेकर पहले से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। आज अमित शाह ने दिल्ली मुख्यालय में उन्हें रमन सिंह की मौजूदगी में पार्टी सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई।  

विज्ञापन


नौकरी से त्यागपत्र देने के बाद से ही चौधरी सोशल मीडिया पर अपने फैसले के बारे में जानकारी दे रहे थे। हालांकि चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बारे में पार्टी की तरफ से कोई संदेश नहीं आया था। बीते शनिवार को साल 2005 बैच के आईएएस अधिकारी ओ पी चौधरी ने अपना इस्तीफा शासन को भेज दिया था। 
विज्ञापन

 


चौधरी को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा में बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है। उनके भाजपा के टिकट से रायगढ़ जिले के प्रतिष्ठित खारसिया सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। 

खरसिया विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ के प्रमुख विधानसभा सीट में से एक है। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और यहां से अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह भी चुनाव लड़ चुके हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों से पहले बस्तर के दरभा क्षेत्र में झिरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल खरसिया विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। 

चौधरी रायगढ़ जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के अघरिया समुदाय से आते हैं जिससे वर्तमान विधायक पटेल हैं। अघरिया पटेल को क्षेत्र में कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता है। चौधरी के यहां से चुनाव लड़ने से कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लग सकती है। चौधरी पिछले छह महीनों से रायगढ़ और खरसिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिससे कयास लगाया जा रहा था कि वह यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। 


भाजपा पार्टी में शामिल होने और लोगों की सेवा करने के लिए खेल, कला और साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख व्यक्तित्वों को आमंत्रित कर रही है। वहीं कांग्रेस ने चौधरी को "आरएसएस का एजेंट" कहा था और उन पर अपनी सेवा के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed