फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rains wreak havoc in Arunachal Pradesh, Red alert issued in 6 districts, Northeast affected with massive rain

IMD: अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ का कहर, छह से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट किया गया जारी

Mon, 01 Jul 2024 03:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 01 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

IMD: पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में बारिश के बाढ़ होने वाली घटनाओ के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ आयी है और राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

विज्ञापन
Rains wreak havoc in Arunachal Pradesh, Red alert issued in 6 districts, Northeast affected with massive rain
अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भूस्खलन और बाढ़ का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में लगातार बारिश के बाद कई जगहों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकारियों के मुताबिक राज्य की सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें उफनती कामेंग नदी ने पूर्वी कामेंग जिले के मुख्यालय सेप्पा में कई घरों को बहा दिया। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन


कुरुंग पुल पानी में बहा, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
राज्य की राजधानी ईटानगर के डिवीजन IV इलाके में हुए भूस्खलन में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। वहीं कोलोरियांग विधायक पानी ताराम ने बताया कि रविवार को महत्वपूर्ण कुरुंग पुल पानी में बह गया, जिससे कुरुंग कुमे जिले से संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बताया कि नामसाई जिले और लोहित जिले के वाकरो सर्कल के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि सभी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।
विज्ञापन


बाढ़ से प्रभावित हुए कुल 34 गांव प्रभावित
राज्य के अधिकारियों ने बताया कि नामसाई और वाकरो के 34 गांव अब तक बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिसके बाद से लोगों को सतर्क रहने और सभी एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों को नदियों या नदी के किनारों पर जाने से भी परहेज करने की सलाह दी गई है। पूर्वी सियांग जिले में सियांग नदी, उसकी सहायक नदियों और अन्य बारहमासी धाराओं का जलस्तर उफान पर है। लगातार बारिश के कारण पासीघाट-यिंगकिओंग और पासीघाट-आलो राजमार्गों पर भूस्खलन हुआ, जिससे संचार बाधित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी ने पूर्वी सियांग के पासीघाट, रुक्सिन, मिरेम और बिलाट क्षेत्रों के निचले इलाकों और निचले सियांग जिले के कुछ हिस्से जलमग्न है। उन्होंने बताया कि मौसम मुरकोंगसेलेक-पासीघाट रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में भी बाधा डाल रहा है।


छह से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट जारी
वहीं मौसम विभाग ने चांगलांग, नामसाई, लोहित, लोअर दिबांग घाटी, पूर्वी सियांग और लोअर सियांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को अंजॉ, पापुम पारे, तिरप, पूर्वी कामेंग, कुरुंग कुमे, लेपराडा, लोंगडिंग, पश्चिमी कामेंग और पश्चिमी सियांग में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं सरकार के आदेश के अनुसार, मौसम की स्थिति को देखते हुए ईटानगर और आसपास के इलाकों के सभी स्कूलों को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed