फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rains floods and landslides killed more than 1,400 lives says home ministry

देश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का कहर, 1400 से ज्यादा लोगों की मौत

Tue, 04 Sep 2018 04:36 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Rains floods and landslides killed more than 1,400 lives says home ministry

इस साल मानसून के सीजन में अब तक 10 राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के हादसों में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें केरल में हुई 488 लोगों की मौत भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र (एनईआरसी) के हवाले से बताया गया है कि केरल में बारिश और बाढ़ से 488 लोगों की मौत हुई जबकि 14 जिलों में करीब 54.11 लाख लोग प्रभावित हुए। राज्य में बाढ़ से लगभग 14.52 लाख लोग विस्थापित हुए जो राहत शिविरों में रह रहे हैं। यही नहीं 57,024 हेक्टेयर से अधिक फसल बर्बाद हो गई। यह केरल में बीते एक सदी की सबसे बुरी स्थिति थी।  
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 254, पश्चिम बंगाल में 210, कर्नाटक में 170, महाराष्ट्र में 139, गुजरात में 52, असम में 50, उत्तराखंड में 37, ओडिशा में 29 और नगालैंड में 11 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 43 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में 3.42 लाख लोग प्रभावित 

गृह मंत्रालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ से करीब 3.42 लाख लोग प्रभावित हुए और 50,873 हेक्टेयर में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। कर्नाटक में लगभग 3.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए जबकि 3,521 हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गईं।


ओडिशा में सर्वाधिक जिले प्रभावित

एनईआरसी के मुताबिक बारिश और बाढ़ से ओडिशा में सर्वाधिक 30 जिले प्रभावित हुए। हालांकि महाराष्ट्र में 26 जिले, असम में 25, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 23-23 जिले, केरल में 14, उत्तराखंड में 13, कर्नाटक में 11, नगालैंड में 11 और गुजरात में 10 जिले आपदा से प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed