Heavy Rainfall: मिचौंग के बाद तमिलनाडु में फिर से आफत, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; सात दिनों का अलर्ट
तमिलनाडु के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आने वाले सात दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं रविवार को दक्षिणी तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते कई इलाके जल मग्न हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Tamil Nadu Minister Mano Thangaraj inspected the Pechiparai Dam in Kanniyakumari, following heavy rainfall in the region.
विज्ञापन
Isolated heavy to very heavy rain with extremely heavy rain at one or two places is likely to occur at one or two places over Kanyakumari,… pic.twitter.com/HBOkYDPs5sविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 17, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने मुताबिक, चक्रवाती परिसंचरण, जो भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण श्रीलंका तट से सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, अब जो कोमोरिन क्षेत्र और सटे इलाकों में स्थित हैं। इन्हीं मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण रविवार को दक्षिण तमिलनाडु के कई स्थानों में बारिश की संभावना है। साथ ही उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। वहीं कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, यूथुकुडी, तेनकासी जिलों में एक या दो स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में रविवार की सुबह से ही भारी बारिश हो रही है।
#WATCH | Thoothukudi, Tamil Nadu: Railway subway waterlogged in Kovilpatti as heavy rainfall continues in the area
— ANI (@ANI) December 17, 2023
Thoothukudi District Collector declared a holiday for schools and colleges tomorrow, December 18, due to heavy rainfall. pic.twitter.com/cP6FA6hPPA
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
दक्षिण तमिलनाडु के कई इलाकों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं है। वहीं कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी के स्थानों में भारी बारिश के आसार है। मंगलवार को दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों, उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना हैं। बुधवार से शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना हैं।
सरकार ने की स्कूलों और इन संस्थानों में छुट्टी#WATCH | Tamil Nadu: Agasthiyar waterfall in Tirunelveli district swells due to heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/RfjuKYcOot
— ANI (@ANI) December 17, 2023
तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के कारण 18 दिसंबर को तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी और तेनकासी जिलों में सभी स्कूलों, कॉलेजों, निजी संस्थानों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।