{"_id":"6639e8f9e047e6c4d20c08b9","slug":"rain-in-west-bengal-several-died-chief-minister-mamata-banerjee-news-in-hindi-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: भारी बारिश के कारण बंगाल में नौ लोगों की मौत; बर्धमान, मिदनापुर और पुरुलिया सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: भारी बारिश के कारण बंगाल में नौ लोगों की मौत; बर्धमान, मिदनापुर और पुरुलिया सबसे ज्यादा प्रभावित
Tue, 07 May 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 07 May 2024 02:16 PM IST
सार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि जिला प्रशासन 24 घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहे हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी काम जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
पश्चिम बंगाल में सोमवार को आंधी-तूफान के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच पूर्वी बर्धमान और दो-दो पश्चिम मिदनापुर और पुरुलिया के निवासी शामिल हैं। इसके अलावा नादिया में दीवार ढहने से दो लोगों की और दक्षिण 24 परगना में पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "जिला प्रशासन 24 घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहे हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है। इस तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं।"
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "जिला प्रशासन 24 घंटे आपदा प्रबंधन मोड पर काम कर रहे हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार सहायता राशि प्रदान करने की प्रक्रिया पर भी काम किया जा रहा है। इस तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं।"
विज्ञापन
Profoundly sad to know that 9 persons died due to thunderstorms and lightning last night (5 in Purba Burdwan, 2 each in Paschim Medinipur and Purulia), while 2 more persons died due to wall collapses in Nadia and 1 more due to tree collapse in South 24 Parganas. Our district…
विज्ञापन विज्ञापन— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 7, 2024