फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain and snowfall in mountains leads cold in the plain Areas

Weather: धूप के बाद भी सता रही ठंड, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली सर्दी

Sun, 28 Jan 2024 05:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:51 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन बिहार बेहद घना कोहरा और गंभीर कोल्ड डे रहने का अनुमान है। उसके बाद मौसम में क्रमश: सुधार होगा। उसने बताया कि उत्तराखंड, पंजाब में न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Rain and snowfall in mountains leads cold in the plain Areas
शीतलहर का प्रकोप। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के मैदानी इलाकों में शनिवार को धूप खिली, लेकिन पंजाब और हरियाणा में शीतलहर में कोई कमी नहीं आई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड जारी है। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं, पंजाब में फरीदकोट 3.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिन बिहार बेहद घना कोहरा और गंभीर कोल्ड डे रहने का अनुमान है। उसके बाद मौसम में क्रमश: सुधार होगा। उसने बताया कि उत्तराखंड, पंजाब में न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन में दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। पहला पश्चिमी विक्षोभ रविवार को और दूसरा 31 जनवरी से मौसम को प्रभावित करेगा। ब्यूरो

विज्ञापन

हिमाचल के सोलंगनाला में सीजन की पहली बर्फबारी, अटल टनल बंद
हिमाचल प्रदेश में 26 जनवरी को मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला सहित रोहतांग दर्रा, अटल टनल, कुंजम दर्रा, शिंकुला दर्रा सहित बारालाचा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। कड़ाके की ठंड से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राज्य में रविवार से फिर मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी से दो फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला में बर्फबारी के चलते शनिवार तक अटल टनल की ओर साधारण वाहनों की 24 घंटों तक आवाजाही बंद रही। सोलंगनाला से आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में लगभग पांच सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी, मुगल रोड बंद
जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी के बाद डेढ़ माह का सूखा खत्म हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पीर पंजाल, गुलमर्ग में एक इंच बर्फ गिरी, उत्तरी कश्मीर के एलओसी के पास पर्वतीय क्षेत्रों, गुरेज, पीर की गली, सोनमर्ग, हीरपोरा शोपियां पर्वतीय इलाकों में भी बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी के बाद राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड को स्थायी तौर पर अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, लेकिन जम्मू में पिछले दो दिन से लगातार धूप खिलने से दिन का पारा 21 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 फरवरी तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed