{"_id":"68a4441ca1c48663050167be","slug":"rain-alert-in-delhi-ncr-it-will-rain-again-on-weekend-know-why-air-quality-of-the-capital-improved-in-august-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-NCR वाले रहे तैयार: सप्ताह के अंत में फिर होगी बारिश; जानें अगस्त में क्यों सुधरी राजधानी की आबोहवा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली-NCR वाले रहे तैयार: सप्ताह के अंत में फिर होगी बारिश; जानें अगस्त में क्यों सुधरी राजधानी की आबोहवा?
Tue, 19 Aug 2025 03:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 19 Aug 2025 03:00 PM IST
सार
अगस्त दिल्ली के लिए सबसे अधिक बरसात वाला महीना होता है। सामान्य औसतन 226.8 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल 1 से 18 अगस्त के बीच ही 259.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह पिछले 12 साल में दूसरी सबसे अधिक है।
विज्ञापन
Delhi Rain
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम में अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। तेज धूप-उमस ने कभी लोगों को परेशान कर रखा है तो कभी तेज बारिश से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस सप्ताह के अंत में मौसम विभाग ने फिर तेज बारिश का अनुमान जताया है। संभावना व्यक्त की है। इस दौरान तापमान जहां सामान्य से कम ही रहेगा वहीं बीच-बीच में उमस भरी गर्मी भी बनी रहेगी। राजधानी में हुई बारिश का असर दिल्ली की आबोहवा भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में केवल 1 मिमी वर्षा हुई। जबकि रिज, पुसा और नजफगढ़ में 8 से 10 मिमी बारिश दर्ज हुई। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि,19 से 22 अगस्त के बीच दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी कुल मिलाकर, पूरे सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में फुहारों का दौर जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
अगस्त दिल्ली के लिए सबसे अधिक बरसात वाला महीना होता है। सामान्य औसतन 226.8 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल 1 से 18 अगस्त के बीच ही 259.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह पिछले 12 साल में दूसरी सबसे अधिक है। 2013 में सफदरजंग पर 321.4 मिमी और 2024 में 390.9 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। अभी आधा महीना बाकी है, ऐसे में यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।
विज्ञापन
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर का कहना है कि, 22 अगस्त तक मानसून ट्रफ दिल्ली से दक्षिण में बनी रहेगी। इससे बारिश हल्की और छिटपुट रहेगी। लेकिन 23-24 अगस्त को बंगाल की खाड़ी से बना सिस्टम राजस्थान होते हुए उत्तर भारत की ओर बढ़ेगा और मानसून ट्रफ दिल्ली के करीब आ जाएगी। उस समय राजधानी और आसपास के इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इस हफ्ते दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) कहा कि सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर करीब 97 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि, इस साल हमारे यहां भरपूर बारिश हुई है और लगातार बारिश हो रही है। मई में ज्यादा बारिश हुई और उसके बाद से, हर महीने फिर से ज्यादा बारिश दर्ज की जा रही है। यह सक्रिय मौसम प्रणालियों और अच्छे मानसून का नतीजा है। नियमित बारिश के कारण प्रदूषक और धूल लगातार बहते रहते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 90 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
