केंद्र सरकार का फोकस यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण पर है। इसी लक्ष्य को पाने के लिए रेलवे ने सुधार कार्यक्रम के तहत एक अभियान शुरू किया है, जिसमें आम लोगों से रेलवे की बेहतरी के लिए सुझाव मांगे गए हैं। इन सुझावों के जरिए विभाग आम-आदमी के अनुरुप रेलवे को दुरुस्त करना चाहता है। विभाग ने रेलवे से संबंधित कई सारे सवाल पूछे हैं। इन सवालों का जवाब देने पर आप लाखों के इनाम जीत सकते हैं।
2 of 7
railway
- फोटो : Railway.gov.in
रेलवे ने इस सुधार कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से पहला सवाल पूछा है कि "बिना यात्री किराए में बढ़ोतरी के कैसे रेलवे का रेवेन्यू बढ़ाया जा सकता है?"। अगर आपके द्वारा दिया गया जवाब रेलवे के इस अभियान में पहले नंबर पर आता है तो आपको छह लाख रुपये, दूसरे नंबर पर आने पर तीन लाख रुपये और तीसरे नंबर पर आने पर 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे ने 1 लाख रुपये के सांत्वना पुरस्कार की भी घोषणा की है।
3 of 7
railway
- फोटो : Railway.gov.in
रेलवे ने दूसरे सवाल में वैगन के बेहतर डिजाइन की जानकारी मांगी है। इस सवाल के जवाब के लिए भी 6 लाख, 3 लाख, 2 लाख, 1 लाख के इनाम क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर आने वाले लोगों को दिए जाएंगे।
4 of 7
railway
- फोटो : Railway.gov.in
रेलवे ने आम आदमी से ऐक ऐसा आइडिया भी मांगा है जिसमें लो लेवल वाले प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को चढ़ने और उतरने में परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस आइडिया के लिए भी अन्य दो की तरह ही इनाम की राशि तय की गई है।
5 of 7
railway
- फोटो : Railway.gov.in
रेलवे ने साफ सफाई और ट्रेन को लेट होने से बचाने के लिए भी आईडिया मांगा है। इसके लिए भी सबसे बेहतर आईडिया देने पर 6 लाख रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।