फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways will count on the achievements of the Modi government, 

रेलवे गिनाएगा मोदी सरकार की उपलब्धियां, 2014 से अब तक के कार्यों की बुकलेट हो रही तैयार

Sun, 01 Jul 2018 06:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Jul 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Railways will count on the achievements of the Modi government, 

उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों में वर्ष 2014 से अब तक किए गए रेलवे के सभी कार्यों (नई ट्रेनों एवं परियोजनाओं आदि) को एक बुकलेट के जरिए पेश किया जाएगा। ताकि लोगों को बताया जा सके कि केंद्र सरकार ने उनके क्षेत्र में रेलवे की ओर से कौन-कौन से कार्य कराए हैं। पिछले दिनों दिल्ली में हुई एक बैठक में देश के सभी जोनल रेलवे को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले संसदीय क्षेत्रों में रेलवे द्वारा कराए गए कार्यों की बुकलेट तैयार करने को कहा गया है। यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं।

विज्ञापन


प्रदेश भर में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), उत्तर रेलवे (एनआर) एवं पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) द्वारा रेल संचालन किया जाता है। इसमें बड़ा दायरा एनसीआर के पास है। इस वजह से रेलवे बोर्ड ने एनसीआर को बाकी जोनल रेलवे से समन्वय स्थापित करके सभी संसदीय क्षेत्र में किए गए रेलवे के कार्यों का ब्यौरा मंगाकर उसे एक बुकलेट की शक्ल देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अब एनसीआर द्वारा केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों को एक बुकलेट के रूप में संकलित कराया जाएगा। भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नरेंद्र देव पांडेय का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही कहा था कि वह अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इसी कड़ी में बुकलेट के जरिए कराए गए कार्य रेलवे की ओर से बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘वर्ष 2014 से अब तक रेलवे ने तमाम क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को यात्रियों तक पहुंचाने के लिए बुकलेट तैयार कराई जा रही है। इसे लोकसभा चुनाव से जोड़कर न देखा जाए।’
गौरव कृष्ण बंसल (सीपीआरओ, एनसीआर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed