फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways: Vande Bharat Ticket booking for Kashmir can start on this day this is fare features

Railways: कश्मीर के लिए वंदे भारत की इस दिन शुरू हो सकती है टिकट बुकिंग, ये है किराया और खासियत

Tue, 11 Feb 2025 02:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कश्मीर के लिए शुरू होने वाली विशेष वंदे भारत ट्रेन फिलहाल कटरा से श्रीनगर के बीच ऑपरेट की जाएगी।  इस ट्रेन को कुछ महीनों के बाद जम्मू तक करने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Railways: Vande Bharat Ticket booking for Kashmir can start on this day this is fare features
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आने वाले दिनों में अगर आप कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए है। जल्द ही भारतीय रेलवे कश्मीर के लिए शुरु होने वाली वंदे भारत ट्रेन की तारीख का ऐलान करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 17 फरवरी 2025 को श्रीनगर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यानी 17 फरवरी के बाद आप वंदे भारत ट्रेन से सीधे श्रीनगर तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


श्रीनगर के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ऑपरेशन कटरा से श्रीनगर के बीच होगा। यानी अगर आप दिल्ली या देश के किसी अन्य हिस्से में रहते हैं तो आपको पहले कटरा पहुंचना होगा। इसके बाद कटरा में आपको ट्रेन बदलनी होगी। यहां से आप कश्मीर से स्पेशल वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर तक का सफर पूरा कर सकेंगे। यदि आप दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको दिल्ली से कटरा और फिर कटरा से श्रीनगर का अलग-अलग टिकट बुक कराना होगा।
विज्ञापन


रेलवे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कश्मीर के लिए शुरू होने वाली विशेष वंदे भारत ट्रेन फिलहाल कटरा से श्रीनगर के बीच ऑपरेट की जाएगी।  इस ट्रेन को कुछ महीनों के बाद जम्मू तक करने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर के बीच ऑपरेट की जाएगी। इस ट्रेन के रूट में रियासी, बक्कल, दुग्गा, सावलकोट, संगलदान, सुंबेर, खारी, बनिहाल, काजीगुंड, सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहरा, पंजगाम, अवंतीपोरा, रत्निपोरा, काकापोरा, पंपोर स्टेशन होंगे। ये ट्रेन कटरा से श्रीनगर के बीच की दूरी यह ट्रेन करीब ढाई से तीन घंटे के बीच तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी होगी ट्रेन, इतना होगा किराया
कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली कश्मीर स्पेशल वंदे भारत ट्रेन देश के अन्य हिस्सों में चल रही वंदे भारत ट्रेनों से बिल्कुल अलग होगी। इस स्पलेश ट्रेन को मौसम और जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह विशेष ट्रेन -30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेगी। इस पूरी ट्रेन के सभी कोच चेयर कार के हैं, जिन्हें सामान्य चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास चेयर कार में बांटा गया है। इस ट्रेन का किराया क्या होगा। इसे लेकर रेलवे ने कोई घोषणा नहीं की है।


सूत्रों का कहना है कि इस रूट पर एसी चेयर कार के लिए किराया 1500 रुपये से 1700 रुपये के बीच हो सकता है। जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए यात्रियों को 2400 रुपये से 2600 रुपये के बीच भुगतान करना पड़ सकता है। 17 फरवरी को ट्रेन का उद्घाटन होते ही किराए का ऐलान और सीटों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। या इससे कुछ दिन पहले ही बुकिंग भी शुरू होने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed