{"_id":"5c5d393fbdec221a37668a56","slug":"railways-to-serve-food-in-kulhad-earthen-pots-pilot-project-to-start-from-varanasi-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईकोफ्रेंडली रेलवेः मिट्टी के बर्तनों में परोसा जाएगा खाना, वाराणसी-रायबरेली से होगी शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईकोफ्रेंडली रेलवेः मिट्टी के बर्तनों में परोसा जाएगा खाना, वाराणसी-रायबरेली से होगी शुरुआत
Fri, 08 Feb 2019 01:39 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
मिट्टी के बर्तन में खाने का जायका विशुद्ध देसी हो जाता है। भारतीय रेलवे अब मुसाफिरों को ऐसे ही जायके का अनुभव कराने की तैयारी कर रहा है। स्टेशन में प्टेलफॉर्म और ट्रेनों में चाय और खाना अब मिट्टी के बर्तनों में मिलेगा।
रेल मंत्रालय के आदेश पर गोरखपुर, लखनऊ, आगरा और वाराणसी समेत पूर्वोत्तर रेलवे के सभी प्रमुख स्टेशनों पर मार्च महीने से यात्रियों को मिट्टी के बर्तनों में खाने का सामान परोसने की सुविधा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे प्रशासन कुम्हारों से संपर्क कर रहा है।
रेलवे बोर्ड वाराणसी और रायबरेली से पायलट परियोजना के तौर पर इस योजना की शुरुआत करने जा रहा है। पायलट योजना के सफल होने पर देशभर के सभी ए और बी श्रेणी के 400 रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था लागू की जा सकती है।