फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to roll out hydrogen powered trains on heritage routes by Dec 2023 Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री बोले: चीन-जापान की तरह भारत में इन रूट्स पर चलेगी हाइड्रोजन ट्रेन, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 03 Jan 2023 08:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 03 Jan 2023 08:53 PM IST
सार

वैष्णव ने कहा, "हम दिसंबर 2023 से हेरिटेज रूट्स पर हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करेंगे। इसका मतलब यह होगा कि ये हेरिटेज रूट पूरी तरह से ग्रीन (उत्सर्जन मुक्त) हो जाएंगे।" 

विज्ञापन
Railways to roll out hydrogen powered trains on heritage routes by Dec 2023 Ashwini Vaishnaw
अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

रेलवे दिसंबर तक अपने नैरो गेज हेरिटेज रूट्स पर हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों को शुरू करेगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि ट्रेनें चीन और जर्मनी की तर्ज पर होंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नॉर्दर्न रेलवे वर्कशॉप में हाइड्रोजन फ्लूल पर आधारित ट्रेन का प्रोटोटाइप तैयार किया जा रहा है। इसका परीक्षण हरियाणा के सोनीपत-जींद खंड पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


वैष्णव ने कहा, "हम दिसंबर 2023 से हेरिटेज रूट्स पर हाइड्रोजन ट्रेन शुरू करेंगे। इसका मतलब यह होगा कि ये हेरिटेज रूट पूरी तरह से ग्रीन हो जाएंगे।" दुनियाभर में डीजल से चलने वाले इंजनों को हाइड्रोजन से चलने वाले इंजनों में बदलने के लिए बोली लगाई जाती है। पूरी तरह से विद्युतीकरण मुश्किल या महंगा है। यह उत्सर्जन मुक्त विकल्प प्रदान करता है। 
विज्ञापन


जर्मनी की कोराडिया आइलिंट हाइड्रोजन ईंधन सेल से चलने वाली दुनिया की पहली ट्रेन है। यह शून्य उत्सर्जन ट्रेन कम स्तर का शोर पैदा करती है। इसमें केवल भाप और संघनित पानी की निकासी होती है। यह ट्रेन एक बार में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक हजार किलोमीटर दौड़ सकती है। इस ट्रेन का परीक्षण 2018 से जर्मनी में किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने भी हाल ही में अर्बन रेलवे के लिए एशिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे सिंगल टैंक पर छह सौ किलोमीटर की रेंज मिलती है, जिसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed