फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways to be the biggest test in September, Recruitment to 90 thousand posts before Lok Sabha

सितंबर में होगी रेलवे की सबसे बड़ी परीक्षा, लोकसभा चुनाव के पूर्व 90 हजार पदों पर होगी भर्ती

Thu, 05 Jul 2018 03:17 AM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
Railways to be the biggest test in September, Recruitment to 90 thousand posts before Lok Sabha
फाइल फोटो

इंतजार की घड़ियां अब खत्म होती दिखाई दे रही हैं। रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया सितंबर माह से शुरू हो जाएगी। रेलवे बोर्ड स्तर पर तकरीबन 2.37 करोड़ आवेदन की छंटनी का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड की मंशा है कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के 90 हजार पदों की ऑनलाइन परीक्षा सितंबर से शुरू करवाकर दिसंबर 2018 तक संपन्न करा ली जाए। इतना ही नहीं इस भर्ती परीक्षा का परिणाम भी अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व जारी करने की तैयारी रेलवे बोर्ड ने की है। 

विज्ञापन


फरवरी 2018 में रेलवे ने ग्रुप सी के असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन के 26502 पदों और ग्रुप डी के 62907 पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। कुल 89409 पदों के लिए आरआरबी द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे गए तो देश भर से 2.37 करोड़ लोगों ने आवेदन कर दिया। रिकार्ड संख्या में आए आवेदन की वजह से उसकी छंटनी में काफी समय लग गया। तीन स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच का यह काम दस जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद इलाहाबाद समेत देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची आ जाएगी। इसके बाद बोर्ड की ओर से यह परीक्षा सितंबर माह से शुरू करा दी जाएगी। परीक्षा के दिसंबर तक पूर्ण होने की संभावना है। लिखित परीक्षा संपन्न होने के माह भर के भीतर ही उसका परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सहायक लोको पॉयलट एवं तकनीशियनों के लिए मनोवैज्ञानिक परीक्षा और मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई आरआरबी द्वारा करवाई जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए चर्चा इस बात की है रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बोर्ड से कहा है कि मार्च 2019 तक परीक्षा का परिणाम जारी संबंधित पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। 

लिखित परीक्षा कराने वाली एजेंसी की जा रही अनुबंधित
रेलवे के 90 हजार पदों की ऑनलाइन परीक्षा कराने की एजेंसी को अनुबंधित करने की कार्रवाई शुरू हो गई। रेलवे बोर्ड स्तर पर उन एजेंसियों से संपर्क साधा गया है जो तमाम भर्ती आयोग की ऑन लाइन परीक्षा सकुशल करवा चुकी है। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए रेलवे बोर्ड के अफसरों की निगरानी में सुरक्षा के इस बार विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।


‘आवेदन पत्रों की जांच का कार्य अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि सितंबर माह से ऑनलाइन भर्ती परीक्षा शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।’
एसएएम नकवी, चेयरमैन आरआरबी, इलाहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed