{"_id":"609c41058ebc3e7c191883cb","slug":"railways-supplies-6260-mt-oxygen-by-100-oxygen-express-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की रेल: रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ने लगाया शतक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत की रेल: रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन ने लगाया शतक
Thu, 13 May 2021 04:23 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 May 2021 04:23 AM IST
सार
- रेलवे ने 100 ऑक्सीजन एक्सप्रेस से देश में की 6260 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने 100 ऑक्सीजन एक्सप्रेस से देश में 6260 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की है। बीतें दिनों एक दिन में 800 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर एक रिकॉर्ड भी बनाया।
विज्ञापन
मौजूदा चुनौतियों का सामना करने व नए उपायों की तलाश के साथ देश के विभिन्न राज्यों की मांग पर तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति रेलवे कर रहा है। अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में 396 टैंकरों में लगभग 6260 मीट्रिक टन चिकित्सा उपयोग हेतु ऑक्सीजन की आपूर्ति रेलवे ने की है। अब तक 100 ऑक्सीजन एक्सप्रेस की यात्रा पूरी हो चुकी है और कई ट्रेन रास्ते में ऑक्सीजन लेकर चल रही हैं।
विज्ञापन
इस कवायद के तहत रेलवे ने महाराष्ट्र में 407 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश में लगभग 1680 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 360 मीट्रिक टन, हरियाणा में 939 मीट्रिक टन, तेलंगाना में 123 मीट्रिक टन, राजस्थान में 40 मीट्रिक टन, कर्नाटक में 120 मीट्रिक टन और दिल्ली में 2404 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन की आपूर्ति की है।
विज्ञापन
झारखंड के टाटानगर से 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर उत्तराखंड में बुधवार की देर रात पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस पहुंची। इसी तरह पुणे में भी 55 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई।