फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Special Summer Plans Extra Trains For These Busy Routes Details in Hindi

Railways: गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे की खास तैयारी; भीड़ के मद्देनजर इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 02 Apr 2025 08:10 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 02 Apr 2025 08:10 AM IST
सार

Indian Railways, Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में राजधानी दिल्ली से बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर, दानापुर, गया और सहरसा से नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों के अवधि को बढ़ा दिया हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों को समर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Indian Railways Special Summer Plans Extra Trains For These Busy Routes Details in Hindi
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा और रांची के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हावड़ा के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं, नई दिल्ली स्टेशन से रांची के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं जाएंगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी, क्योंकि इस रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में आरक्षित कोच में सीट खाली नहीं है।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 03011/03012 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 03012 आनंद विहार से हावड़ा के लिए 6, 7, 13 और 14 अप्रैल को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 03011 हावड़ा से आनंद विहार के लिए 4, 5, 11 और 12 अप्रैल को चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में टूंडला, इटावा, गोविंदपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन चलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Railways: गर्मी की छुट्टियों में दिल्ली टू बिहार का सफर होगा आसान, इन शहरों के लिए शुरू हुई ये स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रेन संख्या 02817/02818 रांची-नई दिल्ली-रांची के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 02817 रांची से नई दिल्ली के लिए 2 अप्रैल को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 02818 नई दिल्ली से रांची के लिए 3 अप्रैल को चलेगी। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन 02819/02820 रांची-नई दिल्ली-रांची के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 02819 रांची से नई दिल्ली के लिए 4 अप्रैल को चलेगी। ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली से रांची के लिए 5 अप्रैल को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल जंक्शन, गया और गोमो के रास्ते चलेगी।

दिल्ली के आसपास की कई ट्रेनें निरस्त
दिल्ली से आसपास चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। इसमें दिल्ली से गाजियाबाद, कोसी कलां, दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर के बीच चलने वाली ट्रेनें भी शामिल है। अपने आदेश में रेलवे ने कहा है कि 31 मई तक 12 ट्रेन निरस्त की गई है। निरस्त की गई ट्रेनों में मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 64449 गाजियाबाद-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद, ट्रेन संख्या 64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 64450 नई दिल्ली-गाजियाबाद, ट्रेन संख्या 64074 नई दिल्ली-कोसी कलां, ट्रेन संख्या 64073 कोसी कलां-नई दिल्ली, ट्रेन संख्या 64095 नई दिल्ली-शकूरबस्ती, ट्रेन संख्या 64483 कुरुक्षेत्र जंक्शन-अंबाला कैंट, ट्रेन संख्या 74031 गढ़ी हरसरू-फरुखनगर, ट्रेन संख्या 74033 दिल्ली सराय रोहिल्ला-फरुखनगर, ट्रेन संख्या 74036 फरुखनगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, ट्रेन संख्या 74038 फरुखनगर-गढ़ी हरसरू शामिल है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed