फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways set to have 86 Oxygen plants for its hospitals

#ladengecoronase: रेलवे अस्पतालों के लिए 86 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की तैयारी

Wed, 19 May 2021 02:40 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 19 May 2021 02:40 AM IST
सार

  • 52 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की मिली मंजूरी, महाप्रबंधक को दिया गया अधिकार
  • फिलहाल रेलवे के महज चार अस्पतालों में ही है ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

विज्ञापन
Railways set to have 86 Oxygen plants for its hospitals
भारतीय रेल - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फ्रंटलाइन रेल कर्मी इस संक्रमण का तेजी से शिकार हो रहे है। रेलवे के अस्पतालों में भी बेड बामुश्किल ही मरीजों को मिल रहा है। वेंटिलेटर की कमी भी रेल कर्मियों को खलने लगी है। हर दिन एक हजार रेल कर्मी संक्रमित हो रहे है।

विज्ञापन


इसे ही देखते हुए रेलवे ने अब अपने कर्मचारियों को बचाने की मुहिम तेज कर दी है। रोड मैप तैयार कर रेलवे के अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में रेलवे कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक तरफ ऑक्सीजन से लदी ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय रेल ने अपनी आंतरिक चिकित्सा सुविधाओं को भी चाक-चौबंद कर लिया है। रेलवे अस्पतलों में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए 52 ऑक्सीजन संयंत्र लगाने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल देशभर के 86 रेलवे अस्पतालों में 4 ऑक्सीजन संयंत्र ही काम कर रहे है। इन अस्पतालों में व्यापक क्षमता वृद्धि की योजना तैयार की गई है।

रेल मंत्रालय ने दावा कि है कि जल्द ही 30 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र तैयार हो जाएंगे। सभी रेल कोविड अस्पतालों को ऑक्सीजन संयंत्रों से लैस किया जाएगा। सभी जोन के महाप्रबंधकों को अधिकार दिया गया है कि दो करोड़ रुपये तक के ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को मंजूरी दे सकते है।

इसके अलावा रेलवे ने कोविड के इलाज के लिए अस्पतालों में बेड की संख्या 2539 से बढ़ाकर 6972 की है। इसी तरह आईसीयू बेड की संख्या 273 से बढ़ाकर 573 की गई है तो 62 वेंटिलेशन को बढ़ाकर 296 की गई है।


बीआईपीएपी मशीन, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत कई मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराया गया है। यह भी निर्देश जारी किया है कि कोविड प्रभावित कर्मचारियों को पैनल में शामिल अस्पतालों में जरूरत के अनुसार रेफरल आधार पर भर्ती किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि अबतक दो हजार रेल कर्मियों की मौत कोविड की वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed