फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways says only special parcel and freight services to run during Lockdown 4 0

लॉकडाउन 4.0 : 31 मई तक केवल विशेष ट्रेनें और मालगाड़ियां ही चलाई जाएंगी, नहीं शुरू होगी कोई और गाड़ी

Sun, 17 May 2020 10:20 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 17 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Railways says only special parcel and freight services to run during Lockdown 4 0
भारतीय रेल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को विस्तार देते हुए इसके चौथे चरण का एलान कर दिया। अब देश में लॉकडाउन 31 मई तक लागू रहेगा। रविवार को रेलवे ने भी ट्रेन परिचालन को लेकर लग रहे सभी कयासों पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


चर्चा चली थी कि रेलवे 22 मई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा बहाल कर सकता है, लेकिन भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान श्रमिक स्पेशल, अन्य विशेष रेलगाड़ियां, पार्सल सेवाएं और मालगाड़ियों का ही परिचालन होगा। भारतीय रेलवे ने अपनी सभी नियमित यात्री गाड़ियों के परिचालन पर 30 जून तक रोक लगा दी है। रेलवे ने कहा कि रेल परिचालन के संबंध में लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान जारी किए गए दिशानिर्देश यथावत लागू रहेंगे। तीसरा चारण रविवार 17 मई तक के लिए घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के सभी चरणों के दौरान पार्सल सेवा और मालगाड़ियों का संचालन होता रहा। वहीं प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक ले जाने के लिए रेलवे ने एक मई से श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियां शुरू की हैं। वहीं आम लोगों के लिए राजधानी एक्सप्रेस के मार्ग पर निश्चित दिशानिर्देशों के तहत 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारतीय रेल के प्रवक्ता आर.डी. वाजपेयी ने कहा कि रेल परिचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह लॉकडाउन के तीसरे चरण के अनुरूप ही रहेगा। श्रमिक स्पेशल और 15 जोड़ी अन्य विशेष ट्रेनें चलती रहेंगी। वहीं पार्सल सेवा और मालगाड़ी भी चालू रहेगी।  बता दें कि देश में लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ था। इसके चलते आम जनजीवन के साथ-साथ तमाम आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार भी थम गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed