{"_id":"67b8653cf4805bdc780d9124","slug":"railways-passengers-without-tickets-at-the-station-should-be-careful-railways-is-going-to-take-this-step-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways:स्टेशन पर बगैर टिकट वाले यात्री रहें सावधान, इन बड़े स्टेशनों पर रेलवे उठाने जा रहा ये कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways:स्टेशन पर बगैर टिकट वाले यात्री रहें सावधान, इन बड़े स्टेशनों पर रेलवे उठाने जा रहा ये कदम
Fri, 21 Feb 2025 05:06 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:06 PM IST
सार
Indian Railways: रेलवे से सूत्रों का कहना है कि, रेलवे स्टेशनों पर लोगों के प्रवेश को रेग्युलेट करने की जरूरत है। स्टेशनों पर केवल उन लोगों को ही अनुमति दी जानी चाहिए जिनके पास वैध टिकट है। रेलवे कुछ बड़े और व्यस्त स्टेशनों पर इस विकल्प को लागू करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें कई यात्री घायल भी हो गए थे। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रेलवे स्टेशनों पर बगैर टिकट यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है। यह व्यवस्था सिर्फ 60 व्यस्त स्टेशनों पर ही लागू होगी। इन स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाने का भी विकल्प है, जहां यात्री अंदर जाने से पहले प्रतीक्षा कर सकते हैं। हालांकि रेलवे ने कुछ स्टेशन के नाम बताए है जहां पर ये होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार स्टेशन, लखनऊ, वाराणसी, मुगलसराय, कानपुर, झांसी, पटना, दरभंगा, आरा, मुंबई, सूरत, सोनपुर, बंगलौर, हावड़ा, मालदा और अन्य स्टेशन शामिल है।
विज्ञापन
रेलवे से सूत्रों का कहना है कि, रेलवे स्टेशनों पर लोगों के प्रवेश को रेग्युलेट करने की जरूरत है। स्टेशनों पर केवल उन लोगों को ही अनुमति दी जानी चाहिए जिनके पास वैध टिकट है। रेलवे कुछ बड़े और व्यस्त स्टेशनों पर इस विकल्प को लागू करने पर विचार कर रहा है। ताकि स्टेशन पर बगैर टिकट आने वाले यात्रियों को रोका जा सके। सूत्रों का कहना है कि, राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े स्टेशन पर रेलवे होल्डिंग एरिया तैयार किए जा रहे है। इन स्टेशनों पर अनाधिकृत एंट्री और एग्जिट पाइंट को बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इन होल्डिंग एरिया को अमृत भारत स्टेशन योजना के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा। इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे नेटवर्क में रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाना और उनका आधुनिकीकरण करना है। अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य वर्तमान में कुल 1275 स्टेशनों को एडवांस और मॉर्डन बनाना है। स्टेशनों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए रेलवे का यह कदम काफी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन
देशभर के करीब 60 रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया तैयार करने के साथ ही रेलवे
इन सभी स्टेशनों पर एआई और अन्य नई तकनीकों के जरिए स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन करेगा। इन सभी रेलवे स्टेशनों पर रेलवे विशेष अभियान भी शुरू करेगा। इस अभियान के तहत रेलवे यात्रियों, कुलियों और दुकानदारों से राय और सुझाव लिए जाएंगे। इस अभियान के दौरान, रेलवे यात्रियों और अन्य हितधारकों से फीडबैक प्राप्त करेगा और इसके आधार पर बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे।
रेलवे का कहना है कि, नई दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रेलवे ने सभी स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। स्थानीय पुलिस के अलावा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के साथ मिलकर स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात किया गया हैं। इन 60 बड़े स्टेशनों के प्लेटफार्म को अनावश्यक भीड़ से बचाने के लिए टिकट देखने के बाद ही यात्रियों को प्लेटफार्म के अंदर प्रवेश की अनुमति होगी। इस दौरान ट्रेनों के विलंब होने का अतिरिक्त ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान रेल अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रेलवे जल्द ही एक जागरूकता अभियान चलाएगा। इसमें यात्रियों को रेलवे स्टेशन की सीढ़ियों पर न बैठने के लिए कहा जाएगा। रेलवे यह अभियान इसलिए शुरू किया जा रहा है क्योंकि अक्सर यात्री सीढ़ियों पर बैठ जाते हैं, जिससे प्लेटफार्म पर आने और जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। सीढ़ियों पर भीड़ को कम करने से भगदड़ जैसी घटनाओं से बचा जा सकता है।