रेलवे का तोहफा: वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के कोटे में इजाफा, ट्रांसजेंडरों को किराए में छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने मेल, एक्सप्रेस, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों और महिला यात्रियों के लिए लोअर बर्थ (निचली सीट) का कोटा बढ़ा दिया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। वर्तमान में वरिष्ठ जनों, 45 वर्ष या उससे अधिक की उम्र वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए रेलगाड़ी के शयनयान, एसी-3 टीयर और एसी-2 टीयर में 12 लोअर बर्थ निर्धारित की गई है।
राजधानी, दुरंतो और अन्य पूर्ण रूप से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों में इनके लिए आरक्षित सीटों की संख्या सात है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘‘इस मामले की समीक्षा की गई है और यह निर्णय किया गया है कि वरिष्ठ जनों, 45 वर्ष या उससे अधिक की उम्र वाली महिलाओं और गर्भवती महिलाओं के लिए संयुक्त आरक्षण कोटा को बढ़ा दिया जाए।’’
बयान में कहा गया कि बोर्ड ने कोटा को संशोधित करते हुये उन मेल एक्सप्रेस ट्रेनों, जिनमें इन श्रेणी का एक ही डिब्बा है, उनमें इसे बढ़ाकर 13 सीट कर दी गयी हैं। जबकि उन ट्रेनों में , जिनमें इन श्रेणी के एक से अधिक डिब्बे हैं, उनमें सीटों की संख्या बढ़ाकर 15 की गयी हैं। उसमें आगे कहा गया कि राजधानी, दुरंतो और अन्य एसी ट्रेनों में आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाकर नौ कर दी गयी है।
ट्रांसजेंडरों को 40 प्रतिशत छूट
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने कहा कि रेल मंत्रालय ने 1 जनवरी 2019 से 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ट्रांसजेंडर (टी) वरिष्ठ नागरिक को रेल यात्री किराया में 40% रियायत देने का फैसला किया है।
Sunil Udasi, Chief Public Relations Officer, Central Railways: Ministry of Railways has decided to grant 40% concession in railway passenger fare to Transgender (T) Senior Citizen of age 60 years & above, with effect from 1 January 2019.
— ANI (@ANI) December 27, 2018