फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Hits New Highs in Passenger Traffic and Freight, Earnings Touch rs 80,000 Crore

Railways:741 करोड़ यात्री, 80000 करोड़ कमाई, रेलवे ने माल ढुलाई में भी बनाया रिकॉर्ड; यह जोन रहा सबसे आगे

Wed, 01 Apr 2026 08:35 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 08:35 PM IST
सार

वर्ष 2025–26 में रेलवे सभी जोनों में माल लोडिंग में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। साउथ वेस्टर्न रेलवे में सबसे ज्यादा 14.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में 12.62 प्रतिशत, ईस्ट कोस्ट रेलवे में 10.42 प्रतिशत और वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 10.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Railways Hits New Highs in Passenger Traffic and Freight, Earnings Touch  rs 80,000 Crore
भारतीय रेलवे - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में यात्रियों की संख्या और आय में मजबूत बढ़ोत्तरी दर्ज की है। इस दौरान कुल यात्रियों की संख्या 741 करोड़ पहुंची। जो 2024-25 के 716 करोड़ से 3.54 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, रेलवे की कुल कमाई भी करीब 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। जो पिछले वर्ष के 75,500 करोड़ रुपये से 5.96 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन


रेलवे ने माल ढुलाई में नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्त वर्ष 2025-26 अवधि में रेलवे ने कुल 1670 मिलियन टन माल का परिवहन किया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.25 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान वैगनों की संख्या में भी 4.56 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। यह आंकड़ा 2024-25 में 2,79,12,271 से बढ़कर 2025–26 में 2,91,86,475 हो गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का कहना है,लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में रेलवे की भूमिका मजबूत हुई है। यह रिकॉर्ड संचालन में सुधार, क्षमता बढ़ने और रेल पर बढ़ते भरोसे को दिखाता है। माल ढुलाई में लगातार बढ़ोतरी से दर्शाती है कि सस्ती, भरोसेमंद और बेहतर लॉजिस्टिक्स सेवाओं की मांग बढ़ रही है। इससे रेलवे बड़े पैमाने पर सामान ढोने के लिए पसंदीदा साधन बन रहा है। इससे सड़कों पर भी दबाव भी घट रहा है।



इस बढ़ोतरी में उर्वरक (13.49%) और पिग आयरन व स्टील (13.11%) का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। इससे साफ है कि खेती के लिए जरूरी सामान की मांग बढ़ रही है। स्टील सेक्टर में भी काम तेजी से बढ़ रहा है। लौह अयस्क ढुलाई 6.74 प्रतिशत बढ़कर 190.12 मिलियन टन और सीमेंट 4.74 प्रतिशत से बढ़कर 157.17 मिलियन टन हो गया। इससे साफ है कि देश में निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तेजी से चल रहा है। इसमें रेलवे अहम भूमिका निभा रहा है।




वर्ष 2025–26 में रेलवे सभी जोनों में माल लोडिंग में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है। साउथ वेस्टर्न रेलवे में सबसे ज्यादा 14.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में 12.62 प्रतिशत, ईस्ट कोस्ट रेलवे में 10.42 प्रतिशत और वेस्ट सेंट्रल रेलवे में 10.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा ईस्टर्न रेलवे में 0.78 प्रतिशत, ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 0.39 प्रतिशत, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में 0.25 प्रतिशत, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में 6.75 प्रतिशत, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में 5.17 प्रतिशत, साउथ सेंट्रल रेलवे में 2.59 प्रतिशत, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 3.18 प्रतिशत, साउदर्न रेलवे में 1.10 प्रतिशत और वेस्टर्न रेलवे में 3.57 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ये भी पढ़ें: वंदे भारत का खाना खाकर बीमार हुए मां-बेटे: लंच खाने के बाद सूजे महिला के होंठ, बच्चे को हुआ डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed