{"_id":"58c187c04f1c1b6133dc4ad1","slug":"railways-have-prepared-an-action-plan-for-holi-special-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली को ध्यान में रख चलने वाली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
होली को ध्यान में रख चलने वाली स्पेशल ट्रेन
amarujala.com- Presented by : अनंत पालीवाल
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
होली को ध्यान में रख रेलवे ने सरहिंद-सहरसा, पटना-आनंद विहार, नई दिल्ली-कटिहार व आनंद विहार-दरभंगा के बीच सपेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04510 सरहिंद-सहरसा स्पेशल 10 मार्च को सरहिंद से पूर्वाह्न 11:10 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 4:10 बजे सहरसा पहुंचेगी। सोलह सामान्य श्रेणी वाली यह ट्रेन बरास्ता राजपुरा, अंबाला छावनी, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर छावनी, गोंड़ा, बस्ती, गोरखपुर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और मानसी से गुजरेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही ट्रेन संख्या 04422 नई दिल्ली- कटिहार होली स्पेशल 10 मार्च को नई दिल्ली से रात11:45 बजे चलेगी और तीसरे दिन सुबह 6:15 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04421 कटिहार-नई दिल्ली होली स्पेशल 12 मार्च को कटिहार से सुबह 9:15 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर, लखनऊ, गोंड़ा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, खगड़िया और नौगछिया स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
11 मार्च को दरभंगा के लिए चलेगी ये अन्य ट्रेन
एक अन्य ट्रेन 11 मार्च को दरभंगा के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04430 आंनद विहार टर्मिनल से दरंभगा के लिए सुबह 9:20 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। सोलह सामान्य श्रेणी वाली ट्रेन मार्ग में गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 02365 पटना जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट होली स्पेशल 16 मार्च से 30 मार्च के बीच प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। पटना से रात के 8:30 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02366 आनंद विहार टर्मिनल से पटना के बीच 17 मार्च से 31 मार्च के बीच प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आनंद विहार से शाम 6:45 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 12:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर तथा अलीगढ़ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।