फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways crosses 1 billion tonne mark in freight transportation

Railways: माल ढुलाई में रेलवे ने पार किया 1 बिलियन टन का आंकड़ा, जानें किन सेक्टरों का रहा सबसे बड़ा योगदान

Sat, 22 Nov 2025 06:48 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 06:48 PM IST
सार

इस समय रेलवे प्रतिदिन लगभग 4.4 मिलियन टन माल ढो रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़ती लोडिंग न केवल रेलवे की परिचालन क्षमता को दर्शाती है, बल्कि अर्थव्यवस्था में जारी मजबूती का भी संकेत देती है।

विज्ञापन
Railways crosses 1 billion tonne mark in freight transportation
रेलगाड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 भारतीय रेलवे ने मौजूदा वित्त वर्ष में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 नवंबर तक रेलवे की फ्रेट लोडिंग 1,020 मिलियन टन के पार पहुंच गई है। यह आंकड़ा बताते है कि देश में औद्योगिक गतिविधियां, उत्पादन और ऊर्जा की मांग लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस समय रेलवे प्रतिदिन लगभग 4.4 मिलियन टन माल ढो रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। विशेषज्ञ मानते हैं कि बढ़ती लोडिंग न केवल रेलवे की परिचालन क्षमता को दर्शाती है, बल्कि अर्थव्यवस्था में जारी मजबूती का भी संकेत देती है। माल ढुलाई में सबसे बड़ा योगदान कोयले का रहा है। इस वर्ष कोयले की लोडिंग 505 मिलियन टन तक पहुंच गई, जो कुल फ्रेट का करीब आधा है। इसके बाद लोहा अयस्क 115 मिलियन टन, सीमेंट 92 मिलियन टन, कंटेनर ट्रैफिक 59 मिलियन टन और स्टील से जुड़े उत्पाद 47 मिलियन टन दर्ज किए गए। उर्वरक, खनिज तेल, खाद्यान्न और अन्य वस्तुएं भी माल ढुलाई बढ़ाने में लगातार योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के मुकाबले इस साल इसी अवधि में रेलवे की कुल लोडिंग 906.9 मिलियन टन से बढ़कर 935.1 मिलियन टन पहुंच गई है। कमोडिटी कीमतों में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग की कमजोरी और अनियमित मानसून जैसी चुनौतियों के बीच यह बढ़ोतरी खास महत्व रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय के अनुसार, सीमेंट लॉजिस्टिक्स में सुधार भविष्य का बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसके लिए रेलवे ने बल्क सीमेंट टर्मिनल नीति लागू की है। कंटेनरों में सीमेंट ढुलाई से जुड़े किराया को और व्यावहारिक बनाया है। इस उद्देश्य यह है कि सीमेंट की बड़े पैमाने पर परिवहन रेल मार्ग से हो, जिससे लॉजिस्टिक्स का समय भी घटे और लागत में भी कमी आए।


रेलवे की यह नीति सफल रहती है, तो रेलवे लंबे समय से चली आ रही कोयले पर निर्भरता को कम कर सकेगा और निर्माण व इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्गो पर अधिक संतुलित रूप से भरोसा बना पाएगा। इससे न सिर्फ रेलवे की कमाई और क्षमता में सुधार होगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी बेहतर लॉजिस्टिक्स, कम लागत और कम प्रदूषण जैसे फायदे मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed