फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways announces 84 special trains IndiGo flight cancellations Delhi Mumbai Chennai Patna Howrah Bengaluru

IndiGo Crisis: इंडिगो संकट पर भारतीय रेलवे का बड़ा एलान, फंसे हुए यात्रियों के लिए चलाएगा 84 विशेष ट्रेन

Sat, 06 Dec 2025 08:24 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 06 Dec 2025 08:24 PM IST
सार

बीते पांच दिनों में इंडिगो ने 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं। इसकी वजह से हजारों यात्री देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। वहीं, सरकार ने तमाम एयरलाइंस को निर्देश जारी किए हैं कि किराया सीमा से ज्यादा पैसे न लिए जाएं।

विज्ञापन
Railways announces 84 special trains IndiGo flight cancellations Delhi Mumbai Chennai Patna Howrah Bengaluru
इंडिगो संकट के बीच भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला - फोटो : ANI

विस्तार

इंडिगो ने शनिवार को 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच भारतीय रेलवे ने इंडिगो के मौजूदा संकट के मद्देनजर लोगों की मदद के लिए शनिवार को सभी जोनों में 84 विशेष ट्रेनों का एलान किया। रेल मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और हावड़ा जैसे प्रमुख शहरों में रेल यातायात के हालात का विश्लेषण करने के बाद विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई। ये ट्रेन इन सभी शहरों के बीच 104 फेरे (आवाजाही) लगाएंगी।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, 'यातायात की स्थिति के आधार पर विशेष ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे और बढ़ सकते हैं। सभी जोनों को उड़ान रद्द होने की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लाखों यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों को सुरक्षित रूप से चलाने के लिए रोलिंग स्टॉक और मानव शक्ति समेत सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।'
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि लोगों को इन ट्रेनों के बारे में जागरूक करने की कोशिश की जा रही है और कुछ डिवीजनों ने यात्रियों की मदद के लिए पास के हवाई अड्डों पर भी जानकारी प्रसारित की है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हवाई अड्डा प्राधिकरण को जानकारी दी है कि वह नई शुरू की गई विशेष रेल सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल-भिवानी, मुंबई सेंट्रल-शकुर बस्ती, बांद्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा, वलसाड-बिलासपुर, साबरमती-दिल्ली और साबरमती-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर सात विशेष ट्रेनें चलाएगा।

इसी तरह से दक्षिण मध्य रेलवे ने शनिवार को एलान किया कि वह इंडिगो की उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने के कारण यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाएगा। मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने क्रमशः 14 और 10 विशेष ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए इन संख्याओं की समीक्षा की जा रही है।


अन्य जोनों ने भी विशेष ट्रेनों के बारे में अधिसूचनाएं तथा उनकी समय-सारिणी जारी कर दी है। बीते पांच दिनों से इंडिगो की उड़ानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और विलंबित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed