फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways announces 51 special trains to Kerala cater to Christmas New Year rush news in hindi

Railway: रेलवे ने क्रिसमस-नए साल पर केरल के लिए 51 विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा, भीड़ को देखते हुए लिया फैसला

Wed, 21 Dec 2022 02:32 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 02:32 AM IST
सार

दक्षिणी रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के अलावा अन्य क्षेत्रों में 34 अन्य सेवा शुरू की जाएगी। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 22, दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा आठ और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा चार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Railways announces 51 special trains to Kerala cater to Christmas New Year rush news in hindi
भारतीय रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे ने क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मंगलवार को केरल के लिए 51 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की। यह फैसला ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया। दक्षिणी रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के लिए केरल में विभिन्न स्थानों के लिए 17 विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की।
विज्ञापन


दक्षिणी रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के अलावा अन्य क्षेत्रों में 34 अन्य सेवा शुरू की जाएगी। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 22, दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा आठ और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा चार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया। ये ट्रेनें 22 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 की अवधि के दौरान संचालित की जाएंगी। इससे पहले तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने सीजन के दौरान अधिक ट्रेनों की लोगों की मांग को मान्यता नहीं देने के लिए रेल मंत्रालय की आलोचना की थी और इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हस्तक्षेप कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन


शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा था कि केरलवासी हैरान हैं कि @indianrailway ने इस बार नए साल और क्रिसमस पर विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा नहीं की है। बड़ी संख्या में राज्य के बाहर लोग रहते हैं। लेकिन उनकी आवश्यकता का ख्याल नहीं रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed