फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways: 200 railway stations will be developed, work has started on 32 stations says Railway Minister

Railways: रेल मंत्री बोले- 200 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प,  32 स्टेशनों पर काम हुआ शुरू

Mon, 03 Oct 2022 08:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 03 Oct 2022 08:40 PM IST
सार

स्टेशनों पर ओवरहेड स्पेस बनाए जाएंगे, जिसमें बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं के अलावा वेटिंग लाउंज और फूड कोर्ट सहित विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
Railways: 200 railway stations will be developed, work has started on 32 stations says Railway Minister
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देशभर के कम से कम 200 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं से कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने सोमवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर एक कोच रखरखाव कारखाने के शिलान्यास समारोह में यह बात कही। रेल मंत्री ने कहा कि 47 रेलवे स्टेशनों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 32 स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है। रेलवे का कायाकल्प हो रहा है।

विज्ञापन


200 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान तैयार
वैष्णव ने कहा कि सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है। स्टेशनों पर ओवरहेड स्पेस बनाए जाएंगे, जिसमें बच्चों के लिए मनोरंजन सुविधाओं के अलावा वेटिंग लाउंज और फूड कोर्ट सहित विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन


वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण में महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के योगदान पर रेल मंत्री ने कहा कि भविष्य में देश में 400 'वंदे भारत' ट्रेनें होंगी और इनमें से 100 ट्रेनों का निर्माण लातूर कोच फैक्ट्री में किया जाएगा। कारखाने में जरूरी बदलाव पहले से ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सभी हिस्सों को  राजमार्गों या रेलवे से जोड़ा जा रहा 
उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना के तहत देश के सभी हिस्सों को अब या तो राजमार्गों या रेलवे से जोड़ा जा रहा है, और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों को भी जोड़ा जाएगा। औरंगाबाद में कोच के रखरखाव की सुविधा में 18 कोचों की क्षमता है, लेकिन महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मांग की कि इस क्षमता को 24 कोचों को पूरा करने के लिए विस्तारित किया जाए। वैष्णव ने अधिकारियों को दानवे की मांग की समीक्षा करने और अगले 15 दिनों में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री और जालना के सांसद रावसाहेब दानवे ने कहा कि केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए 11,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जो पहले 1,100 करोड़ रुपये थे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने हाल ही में शुरू किए गए औरंगाबाद-पुणे एक्सप्रेसवे के साथ हाई-स्पीड रेलवे परियोजनाओं को शुरू करने की मांग की। औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील ने मराठवाड़ा जैसे क्षेत्रों के लिए परियोजनाओं को मंजूरी देते समय आरओआर शर्त को अलग रखने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed