फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway will inform passengers about late trains by sending text message

ट्रेन लेट है तो नहीं करना होगा घंटों इंतजार, मैसेज भेजकर यात्रियों को जानकारी देगा रेलवे

Tue, 09 Jul 2019 08:59 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 09 Jul 2019 08:59 PM IST
सार

  • प्रीमियम समेत एक्सप्रेस व मेल ट्रेन के यात्रियों को भी मिलेगी यह सुविधा
  • अलर्ट मैसेज के लिए रेलवे यात्रियों से किसी तरह का शुल्क नहीं वसूलेगा
  • राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में सफल प्रयोग के बाद रेलवे ने निर्णय लिया
  • सुविधा के लिए टिकट लेते वक्त यात्री को अपना मोबाइल नंबर देना होगा

विज्ञापन
railway will inform passengers about late trains by sending text message
भारतीय रेलवे

विस्तार

अगर आपकी ट्रेन एक घंटे देरी से चल रही है तो रेलवे आपको सूचित करेगा। रेलवे इस बात की जानकारी देगा कि आपकी ट्रेन देरी से चली रही है। इसका फायदा यह होगा कि यात्री स्टेशन पहुंचकर घंटों ट्रेन के इंतजार के लिए मजबूर नहीं होंगे। रेलवे मोबाइल पर शॉर्ट मैसेज सर्विस के माध्यम से यात्रियों को यह जानकारी देगा।

विज्ञापन


ट्रेन के इंतजार में अब आपको स्टेशन पर घंटों परेशान नहीं होना पड़ेगा। पूछताछ केंद्र व ट्रेनों के उद्घोषणा सुनने की मजबूरी भी नहीं होगी। राजधानी, शताब्दी में सफल प्रयोग के बाद रेलवे ने निर्णय लिया है कि सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे से ज्यादा लेट चल रही है तो यात्रियों को इसकी सूचना दी जाएगी। 
विज्ञापन


रेलवे एक मैसेज के माध्यम से बताएगा कि जिस ट्रेन में आपको यात्रा करनी है वह ट्रेन कितने बजे स्टेशन पहुंचेंगी। रेलवे इस सुविधा के लिए किसी तरह की शुल्क यात्रियों से नहीं वसूलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रा टिकट लेते वक्त यात्रियों को अपना मोबाइल नंबर इस सुविधा के लिए देना होगा। एसएमएस अलर्ट भेजने का कोई शुल्क रेलवे यात्रियों से नहीं लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि निर्माण कार्य व कोहरा के दिनों ट्रेनें घंटों देरी से संचालित होती है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी का पता नहीं चल पाता है। यात्री स्टेशन पहुंचकर अपनी ट्रेन के इंतजार में परेशान होते है। अब उन्हें इस परेशानी से जल्द ही आराम मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed