अब लंबी कतार से छुटकारा, हर प्लेटफॉर्म पर मिलेगा अनारक्षित टिकट
- निजामुद्दीन-पुणे के बीच साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन चलेगी
- विकल्प की सुविधा पांच अन्य रूट पर भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे अपने यात्रियों को सोमवार से तीन सौगातें देने जा रहा है। यात्रियों को आने वाले समय में अनारक्षित टिकट लेने के जहां लंबी-लंबी लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। दिल्ली मंडल के कई स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर टिकट मिलने की शुरुआत कल से हो जाएगी। वहीं विकल्प योजना के तहत दिल्ली से पांच रूट पर वेटिंग आरक्षित टिकट वालों को बर्थ खाली रहने पर कंफर्म बर्थ अन्य ट्रेनों में भी मिलने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही निजामुदद्दीन स्टेशन से पुणे जाने के लिए एसी स्पेशल ट्रेन भी मिल जाएगी। तीनों सौगात सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखा कर शुरू करेंगे।
हैंड हेल्डेड मशीन से प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा अनारक्षित टिकट
लोकल ट्रेन के यात्रियों को अब टिकट काउंटर पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। हैंड हेल्डेड मशीन लेकर स्टेशनों पर यात्री सेवक खड़े रहेंगे और यात्रियों को छोटे सी मशीन से टिकट उपलब्ध करा देंगे।
इस मशीन से 2-3 सेकेंड में एक टिकट निकलेगा। ढाई सौ किलोमीटर तक यात्रा टिकट इस मशीन से लिया जा सकेगा। रेल मंत्रालय की योजना है कि जितने भी हाल्ट स्टेशन यानी छोटे स्टेशन है वहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस मशीन से टिकट की सुविधा यात्रियों को दी जाए। मोबाइल की तरह इस मशीन से थर्मल प्रिंटिंग वाले टिकट निकलेंगे।
इस मशीन की यह भी खासियत है कि सर्वर फेल रहने पर भी टिकट निकलेगा। बता दें कि आमतौर पर छोटे स्टेशनों पर सर्वर फेल या नेटवर्क नहीं मिलने के कारण टिकट खिड़की पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस मशीन में इस तरह की असुविधा नहीं होगी। 24 घंटे इस मशीन से टिकट जारी किया जा सकेगा। फिलहाल दिल्ली मंडल के कुछ स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। जिसका आगे विस्तार करने की योजना है।
पुणे के लिए नई एसी ट्रेन की सौगात
विकल्प योजना की सुविधा अब दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली-चैन्नई, दिल्ली-मुंबई व दिल्ली-सिकंदराबाद रूट पर चलने वाले यात्रियों को भी मिलेगी। इस योजना का फायदा यह होगा कि अगर आपका टिकट वेटिंग है और किसी अन्य ट्रेन में बर्थ खाली है तो आपको खाली बर्थ वाली ट्रेन में कंफर्म बर्थ मिल जाएगा। इस तरह से आपको टिकट निरस्त कराकर दूसरी ट्रेन में फिर से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
इसके लिए टिकट लेते समय यात्रियों को इस योजना के लिए सहमति जताने की आवश्यकता होगी। दिल्ली से कोटा, रतलाम, बड़ौदा, सूरत, वापी, वसाई रोड, कल्याण, लोनावाला व पुणे आने-जाने वाले यात्रियों को नई ट्रेन मिलेगी। साप्ताहिक एसी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से पुणे के बीच चलेगी।
सोमवार को इस ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद 31 मई को ट्रेन संख्या 12494 प्रत्येक मंगलवार को देर रात 9:35 बजे रवाना होगी व अगले दिन पुणे रात के 9:25 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12493 पुणे से प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 5:15 बजे चलेगी व निजामुदद्दीन स्टेशन अगले दिन सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1 एसी फर्स्ट क्लास, पांच एसी सेकेंड क्लास व 8 एसी थ्री क्लास वाले कोच जुड़े होंगे।