{"_id":"5748885f4f1c1bdb42691bb2","slug":"railway-to-change-train-time-from-oct","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी पुराने टाइम टेबल पर ही दौड़ेंगी ट्रेनें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अभी पुराने टाइम टेबल पर ही दौड़ेंगी ट्रेनें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 28 May 2016 12:13 AM IST
सार
- अक्तूबर महीने में आएगा रेलवे का नया टाइम टेबल
- ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने व नई ट्रेनें शुरू करने के तहत टाइम टेबल की तिथि आगे खिसकाई
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Getty
विस्तार
रेलवे पिछले साल की तरह ही इस साल भी की समय-सारणी जुलाई महीने की जगह अक्टूबर महीने में बदलेगी। सितंबर-2015 की समय सारणी की वैधता अवधि को 30 सितंबर तक विस्तार दे दिया गया है। नई समय-सारणी 1 जुलाई के बजाय 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी। सभी रेलगाड़ियों का संचालन 30 सितंबर तक प्रचलित समय-सारणी के अनुसार किया जायेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रेलवे की समय सारणी हर साल बदल जाती है, क्योंकि कई नई ट्रेनों को समय सारणी में जगह देने के साथ ही कुछ ट्रेनों को विस्तार दिया जाता है। इस साल चूंकि ट्रेनों की स्पीड बढ़नी है, लिहाजा समय सारणी में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
इस साल रेलवे मंत्रालय को तेजस, हम सफर, उदय ट्रेनों को भी चलाना है। कयास लगाया जा रहा है कि नई ट्रेनों को भी समय सारणी में जगह देने के लिए अवधि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन