{"_id":"5aa915ea4f1c1b8e778b5654","slug":"railway-recruitment-1-5-million-candidates-register-for-89-thousand-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में 89 हजार पदों के लिए 1.5 करोड़ अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे में 89 हजार पदों के लिए 1.5 करोड़ अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Mar 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की तरफ से पिछले महीने 89 हजार पदों पर नौकरी के लिए दिए विज्ञापन के बाद करीब 1.5 करोड़ अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड के पास ऑनलाइन करीब 1.5 करोड़ उम्मीदवारों ने प्राइमरी रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। 89 हजार में से 26502 रिक्तियां ग्रुप सी और 62907 रिक्तियां ग्रुप डी पदों के लिए हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्राइमरी रजिस्ट्रेशन में उम्मीदवार अपना नाम और पता दर्ज कराता है। आवेदन के अगले चरण में अन्य विवरण के साथ फीस का भुगतान करना होता है।’ रेलवे भर्ती बोर्ड इन पदों के लिए संभवत: अप्रैल और मई 2018 में परीक्षाएं आयोजित कर सकता है।
विज्ञापन