{"_id":"5c4b53f4bdec22105574e0e8","slug":"railway-passengers-will-be-able-to-for-food-via-credit-and-debit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कर सकते हैं खाने का भुगतान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में क्रेडिट-डेबिट कार्ड से कर सकते हैं खाने का भुगतान
Fri, 25 Jan 2019 11:52 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में खाने का भुगतान क्रेडिट व डेबिट कार्ड के जरिए करने की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने कुल 2,191 पाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। रेल मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि ट्रेनों में वेंडर द्वारा खाने की ज्यादा कीमत वसूले जाने की कई शिकायतें मिलती रही हैं।
विज्ञापन
अब पीओएस के जरिये भुगतान होगा तो बिल भी मिलेगा। इससे शिकायतें नहीं आएंगी। पीओएस मशीनों की उपलब्धता और वर्किंग जांचने के लिए 26 जनवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। यदि कोई कमी पाई गई तो कैटरर्स पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन