{"_id":"59b454264f1c1bfa7f8b5897","slug":"railway-minister-piyush-goyal-saying-all-unmanned-railway-crossings-over-in-a-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री पीयूष गोयल का दावा, एक साल में सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग होंगी खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलमंत्री पीयूष गोयल का दावा, एक साल में सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग होंगी खत्म
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि देश में सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करने के लक्ष्य को एक साल के भीतर हासिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शुरुआत में इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। आईआईएम-कलकत्ता के एक कार्यक्रम में रेलमंत्री ने कहा कि, रेलवे में सभी मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग को तीन साल में खत्म करने का लक्ष्य रखा था लेकिन मैंने उन्हें कहा है कि हम इसे एक साल में क्यों नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कुर्सी संभालते ही एक्शन में रेल मंत्री पीयूष, बेहतर खान-पान को लेकर की मैराथन बैठक
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में करीब पांच हजार मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग हैं। इनसे कुल 30 से 35 फीसदी रेल दुघर्टनाएं होती हैं। इन्हें अगले एक साल में खत्म करने की जरूरत है। उन्होंने रेल की पटरियों को मैनुअल रख-रखाव कम करने के लिए तकनीक के प्रयोग की वकालत की। रेल पटरियों के मैनुअल रख-रखाव में अधिक मैनपावर की जरूरत होती है।