{"_id":"5a7526d04f1c1b81268b8036","slug":"railway-minister-piyush-goyal-said-we-are-working-on-flexi-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री पीयूष गोयल बोले- फ्लेक्सी किराये पर कर रहे काम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेल मंत्री पीयूष गोयल बोले- फ्लेक्सी किराये पर कर रहे काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Piyush Goyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लेक्सी किराये पर रेल मंत्रालय फिर से विचार कर रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राजस्व बढ़ाने और ट्रेनों में सीटों को भरने के लिए मंत्रालय गतिशील कीमत व्यवस्था लागू करने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को राज्यसभा में रेलमंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय रेलवे में पुरानी सिग्नलिंग व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की योजना बना रहा है। इसकी जगह नई टेक्नलॉजी का प्रयोग किया जायेगा। प्रश्नकाल में फ्लेक्सी किराये का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन
बीजेपी सांसद राम विचार नेताम ने कहा कि कई बार कीमतें काफी ऊपर पहुंच जाती हैं। वहीं रेल मंत्री ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि हमें विस्तृत रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें बताया गया है कि मौसम के अनुसार किराये को किस प्रकार गतिशील बनाया जा सकता है।
विज्ञापन