फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Piyush Goyal said Tea will be sold in environment friendly kulhads at all railway stations in the country

देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर अब केवल कुल्हड़ में चाय की चुस्की ले सकेंगे, प्लास्टिक के कप नहीं आएंगे नजर

Sun, 29 Nov 2020 03:38 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 29 Nov 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal said Tea will be sold in environment friendly kulhads  at all railway stations in the country
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर जल्द ही प्लास्टिक के कप नदारद हो जाएंगे। इनकी जगह अब कुल्हड़ में ही चाय मिलती दिखेगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को इसकी घोषणा की है। 

विज्ञापन


रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अब देश के हर रेलवे स्टेशन पर चाय प्लास्टिक कप के बजाय इको फ्रेंडली कुल्हड़ों में बेची जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल राजस्थान के अलवर जिले में ढीगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के तहत आने वाले नए इलेक्ट्रिफाइड ढीगवाड़ा-बांदीकुई सेक्शन के उद्घाटन के मौके पर आयोजित किया गया था।

 

रेल मंत्री ने कहा कि अभी देश के लगभग 400 रेलवे स्टेशनों पर कुल्हड़ में चाय दी जा रही है। भविष्य में हमारी योजना है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर केवल कुल्हड़ में ही चाय बेची जाए। यह पहल प्लास्टिक मुक्त भारत की दिशा में रेलवे का योगदान होगी। एक ओर जहां कुल्हड़ से पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। वहीं दूसरी ओर इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। 



बता दें कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने 15 साल पहले रेलवे स्टेशनों पर ‘कुल्हड़’ की शुरुआत की थी, लेकिन प्लास्टिक और पेपर के कपों ने चुपके से कुल्हड़ की जगह हथिया ली। वर्तमान में ज्यादातर रेलवे स्टेशनों पर पेपर के कप में चाय बेची जा रही है, जो एक तरफ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक और पेपर के कप पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed