फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Piyush Goyal Said Ready To Run special trains For Migrant Workers or Labourers stranded in any district

किसी भी जिले के लिए श्रमिक विशेष ट्रेन चलाने के लिए तैयार: पीयूष गोयल

Sun, 17 May 2020 01:28 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 17 May 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister Piyush Goyal Said Ready To Run special trains For Migrant Workers or Labourers stranded in any district
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : पीटीआई

रेलवे देश के किसी भी जिले के लिए विशेष चलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह बात शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कही। इसके साथ ही उन्होंने देशभर के जिलों के जिलाधीशों से लॉकडाउन के कारण उनके क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों की एक सूची तैयार करने के लिए भी कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस काम के लिए जिलाधीशों को राज्य और रेलवे दोनों के नोडल अफसरों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। रेल मंत्री ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को राहत मुहैया देने के लिए भारतीय रेलवे देश के किसी भी जिले से विशेष ट्रेन चलाने के लिए तैयार है। जिलाधीश ऐसे श्रमिकों की सूची बनाकर रेलवे के नोडल अफसर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि गोयल बीते कुछ दिनों से राज्य सरकारों से प्रवासियों को उनके घर ले जाने वाली ट्रेनों को मंजूरी देने की अपील कर रहे हैं। यह अपील विशेषकर झारखंड, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन में रेलवे ने 1,074 श्रमिक ट्रेन चलाईं
केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने एक मई से अब तक 1,074 श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से लॉकडाउन के दौरान 14 लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों को देश के विभिन्न हिस्सों में उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

शुक्रवार को रेलवे ने बताया था कि प्रवासियों के परिवहन के लिए उसे पिछले 15 दिनों में राज्यों से 1,000 से अधिक मंजूरियां मिली हैं। इन ट्रेनों से सबसे अधिक श्रमिक उत्तर प्रदेश पहुंचे। इसके बाद बिहार का स्थान रहा।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रवासियों के परिवहन के लिए ट्रेनों के संचालन में उत्तर प्रदेश और बिहार की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत श्रमिक ट्रेनें इन्हीं दोनों राज्यों में गई हैं।


सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश ने 526 ट्रेनों को दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश ने 526 ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है, उसके बाद बिहार ने 269 और मध्य प्रदेश ने 81 ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है। झारखंड ने 50, ओडिशा ने 52, राजस्थान ने 23 और पश्चिम बंगाल ने नौ ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed