{"_id":"675475d742b214124b053734","slug":"railway-minister-inaugurated-the-eastern-building-of-cuttack-railway-station-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: रेल मंत्री ने किया कटक रेलवे स्टेशन के पूर्वी भवन का उद्घाटन, कहा- यहां जल्द शुरू होंगे नए रेलवे ट्रैक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: रेल मंत्री ने किया कटक रेलवे स्टेशन के पूर्वी भवन का उद्घाटन, कहा- यहां जल्द शुरू होंगे नए रेलवे ट्रैक
Sat, 07 Dec 2024 09:50 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 07 Dec 2024 09:50 PM IST
सार
कटक स्टेशन के पूर्वी भवन का निर्माण 14.63 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इससे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में काफी सुधार होगा, क्योंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए सुगम और बिना किसी रुकावट के प्रवेश प्रदान करेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह पहल स्टेशन के संचालन को आसान बनाएगी और क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं और संपर्क की पुरानी मांग को पूरा करेगी।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
विस्तार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार शाम कटक रेलवे स्टेशन पर पूर्वी स्टेशन भवन (राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर) का शुभारंभ किया। इस मौके पर वैष्णव ने कहा कि हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर चार रेलवे ट्रैक होंगे, जिससे इसे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि ओडिशा के भद्रक से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम तक तीसरे ट्रैक की मंजूरी मिल चुकी है। जिसकी अनुमानित लागत 10 हजार करोड़ रुपये है और इसका काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि नए रेलवे ट्रैक के चालू होने के बाद ओडिशा से महत्वपूर्ण स्थलों के अधिक ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि कटक जिले के घांटिखाल-निधिपुर रोड पर एक फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिसकी लागत 96 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, चुनाव के दौरान वादा किया गया एक अन्य रेलवे फ्लाईओवर भी अठगढ़ क्षेत्र में 268 करोड़ की लागत से बनेगा।
विज्ञापन
कटक स्टेशन के पूर्वी भवन का निर्माण 14.63 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। इससे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में काफी सुधार होगा, क्योंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले यात्रियों के लिए सुगम और बिना किसी रुकावट के प्रवेश प्रदान करेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह पहल स्टेशन के संचालन को आसान बनाएगा और क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं और संपर्क की पुरानी मांग को पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि नए भवन में 21 हजार वर्ग फुट का वातानुकूलित भवन, फूड कोर्ट, आधुनिक शौचालय, टिकट काउंटर, वेटिंग एरिया, एस्केलेटर, लिफ्ट भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में वैष्णव ने बालासोर रेलवे स्टेशन पर एक फुट-ओवर ब्रिज (एफओबी) का उद्घाटन किया और कहा कि 200 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास भी किया जाएगा। नए स्टेशन भवन के डिजाइन को जगन्नाथ मंदिर को ध्यान में रखते हुए अंतिम रूप दिया गया है।
वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने मई 2024 में ओडिशा के लोगों से कहा था कि अगर राज्य में डबल इंजन की सरकार होगी, तो ओडिशा में कई विकासात्मक परियोजनाएं होंगी। अब पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में रेलवे परियोजनाओं के विकास के लिए 20,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। राज्य में रेलवे क्षेत्र में कुल 73,000 करोड़ रुपये की निवेश योजनाएं बनाई गई हैं।