फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnaw gives children an insight into Vande Bharat Express

VIDEO: जब बच्चों को प्लेटफॉर्म पर बैठकर वंदे भारत की विशेषताएं समझाने लगे रेल मंत्री, सवालों के भी दिए जवाब

Sun, 12 Feb 2023 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Feb 2023 08:57 AM IST
सार

 एक वीडियो में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्कूली बच्चों को वंदे भारत की सवारी कराते हुए दिख रहे हैं।  इसके बाद रेल मंत्री ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतरकर बच्चों को विस्तार से ट्रेन की विशेषता बताते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnaw gives children an insight into Vande Bharat Express
बच्चों को ट्रेन की विशेषता बताते रेल मंत्री - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में शुक्रवार (10 फरवर) को दो वंदे भारत एक्सप्रेस, मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी को हरी झंडी दिखाई थी।इस दौरान प्रधानमंत्री ने सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों में से एक में भी सवारी की, जहां उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की थी। एक छात्रा ने ट्रेन में गाना गाकर प्रधानमंत्री की तालियां बटोरी, जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन


इसी तरह से अब एक अन्य वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्कूली बच्चों को वंदे भारत की सवारी कराते हुए दिख रहे हैं।  इसके बाद रेल मंत्री ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर उतरकर बच्चों को विस्तार से ट्रेन की विशेषता बताते दिख रहे हैं। मंत्री ने इस पल को "वंदे भारत वाइब्स" बताते हुए अपने ट्विटर टाइमलाइन पर वीडियो साझा किया।
विज्ञापन

यहां देखें VIDEO...

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को 'कोच और बोगी' के बारे में समझाते दिखे मंत्री
मंत्री बच्चों को वंदे भारत ट्रेनों के अंदर और बाहर का नजारा देते हैं। वह बच्चों को ट्रेन के कोच और बोगी का मतलब समझाते नजर आते हैं। वह उन्हें यह भी बताते हैं कि कैसे 'होमग्रोन' ट्रेनें यात्रियों के लिए अतिरिक्त आरामदायक यात्रा प्रदान कर रही हैं। बच्चों को वंदे भारत ट्रेन के तंत्र और विशेषताओं को ध्यान से और जिज्ञासु प्रश्नों के साथ समझते हुए देखा जा सकता है।

वंदे भारत ट्रेनों की गिनती 10 हुई
अश्विनी वैष्णव के प्रभार में, भारतीय रेलवे ने कई रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के साथ बड़ी छलांग लगाई है। मुंबई में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ, महाराष्ट्र में इन ट्रेनों की संख्या तीन हो गई है। महीनों पहले शुरू की गई पहली वंदे भारत ट्रेन मुंबई को गुजरात के गांधीनगर से जोड़ती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की कुल संख्या अब 10 हो गई है। मंत्री पहले ही इन प्रीमियर ट्रेनों के उत्पादन को बढ़ाने पर सरकार के फोकस के बारे में बात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed