फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway introduced 813 new trains in last five years railway ministery announced

जनहित याचिका में खुलासा: पिछले पांच सालों में रेलवे ने 813 नई ट्रेनें चलाई, सबसे ज्यादा 266 ट्रेनें 2018 से 2019 के बीच

Sun, 03 Oct 2021 09:36 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 09:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर गौर की आरटीआई  के जवाब में भारतीय रेलवे ने बताया है कि पिछले पांच सालों में 813 नई ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 266 ट्रेनें साल 2018 से 2019 के बीच चलाई गई हैं।

विज्ञापन
Railway introduced 813 new trains in last five years railway ministery announced
रेलवे ने पिछले पांच सालों में 813 नई ट्रेनों की शुरुआत की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे ने बताया है कि सामान्य बजट में रेलवे बजट के मिलने के बाद पिछले पांच सालों में 813 नई ट्रेनें चलाई गई हैं। साल 2018 में भारत सरकार ने अलग से रेलवे बजट लाने की परंपरा को समाप्त करते हुए रेलवे का बजट भी सामान्य बजट में शामिल किया था। रेलवे ने मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर गौर की आरटीआई  के जवाब में यह जानकारी दी है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण साल 2020 से 2021 के बीच रेलवे की सभी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसलिए इस दौरान किसी नई ट्रेन का संचालन नहीं शुरू किया गया है।
विज्ञापन


साल 2015-16 में आखिरी बार रेलवे का बजट अलग से पेश किया गया था। इस दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने न ही कोई नई ट्रेन नहीं शुरु की थी और न ही किसी नई सेवा की शुरुआत की थी। हालांकि उनसे पहले डीवी सदानंद गौड़ा ने साल 2014-15 के रेल बजट में पांच जनसाधारण ट्रेन, पांच प्रीमियम और छह एसी ट्रेन, 27 एक्सप्रेस ट्रेन, आठ नई पैसेंजर ट्रेन, पांच डीईएमयू ट्रेन और दो एमईएमयू ट्रेनों की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

2016 के बाद किस साल कितनी नई ट्रेनें शुरु हुईं

  • 2019-20 में 144 नई ट्रेनें शुरू की गईं।
  • 2018-19 में 266 नई ट्रेनें शुरू की गईं।
  • 2017-18 में 170 नई ट्रेनें शुरू की गईं। 
  • 2016-17 में 233 नई ट्रेनें शुरू की गईं।
  

रेल बजट का होता था राजनीतिक इस्तेमाल

पारंपरिक रूप से रेल बजट में केन्द्र सरकार उन राज्यों को सौगात देती थीं, जिनमें उनकी ही पार्टी शासन में रहती थी। इसी वजह से रेल बजट का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता था। रेल अधिकारी ने कहा "पहले अधिकतर ट्रेनों का ऐलान राजनीतिक कारणों से होता था, आज के समय में चीजें बदल चुकी हैं। अब ट्रेनों का ऐलान तभी किया जाता है, जब उनकी जरूरत होती है और उन्हीं जगहों के लिए ट्रेनों चलाई जाती हैं, जहां उनकी आवश्यकता हो।"
विज्ञापन

साल 2011 से 2015 के बीच 283 नई ट्रेनों की शुरुआत 

साल 2011-2012 में ममता बनर्जी ने 56 नई ट्रेनों का ऐलान किया था और साल 2012-13 के बजट में 72 नई ट्रेनों का ऐलान किया गया था। इसके बाद साल 2013-14 में 112 ट्रेनें शुरू की गई थी। इनमें 67 एक्सप्रेस ट्रेन, 27 पैसेंजर ट्रेन और आठ डीएमयू ट्रेनें शामिल थीं। वहीं साल 2014-15 में 43 नईं ट्रेनें शुरू की गई थीं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाने के लिए साल 2023 तक 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed