फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway conducts largest online exam in the world for non technical grade

रेलवे में 18 हजार पदों के लिए हुई सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा

Sat, 11 Feb 2017 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Feb 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Railway conducts largest online exam in the world for non technical grade

अपनी परीक्षाओं में धांधली को रोकने के लिए रेलवे इस बार सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा कराई है। इस परीक्षा में 18 हजार पदों के लिए 92 लाख लोगों ने आवेदन किया था। यह सभी पद नॉन टेक्निकल ग्रेड में हैं। 

विज्ञापन


2.73 लाख लोगों ने पास की थी परीक्षा

रेलवे ने 17 से 19 जनवरी के बीच इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें 92 लाख लोगों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में 2.73 लोग पास हुए थे। पहले रेलवे अपनी सारी परीक्षाएं ऑफलाइन कराता था, जिसको अब बदला गया है। ये सारी परीक्षाएं रेलवे भर्ती बोर्ड आयोजित कराता है। 

विज्ञापन

इन पदों के लिए आयोजित हो रही है परीक्षा

Railway conducts largest online exam in the world for non technical grade
रेलवे जिन पदों के लिए ये परीक्षा ले रहा है उसमें ग्रुप 3 के लिए 18252 पद शामिल हैं। इन पदों में सहायक स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी के गार्ड, पूछताछ व रिजर्वेशन क्लर्क, ट्रैफिक और कर्मशियल अप्रेंटिस व जूनियर अकाउंट्स सहायक शामिल हैं। 

पेपर लीक होने के बाद रेलवे ने बदला परीक्षा लेने का तरीका

पहले रेलवे की भर्ती परीक्षाएं ऑफलाइन होती थी, लेकिन कई बार पेपर लीक होने की घटनाएं होने के बाद रेलवे ने इसको बंद कर दिया है। रेलवे अपनी इस परीक्षा को विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन परीक्षा होने का दावा कर रही है।

रेलवे के अधिकारी ने बताया कि इस तरह के सिस्टम में पारदर्शिता रखने के लिए परीक्षा होने के एक हफ्ते बाद उत्तर शीट को भी ऑनलाइन प्रकाशित कर दिया जाएगा।   
 

अगले चरण में होगा मनोवैज्ञानिक व टाइपिंग टेस्ट

Railway conducts largest online exam in the world for non technical grade
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने कहा कि इस परीक्षा को जनवरी में आयोजित किया गया था। अब दूसरे चरण की परीक्षा में मनोवैज्ञानिक टेस्ट सहायक स्टेशन मास्टर के लिए और सीनियर क्लर्क के लिए टाइपिंग टेस्ट को आयोजित करेगा।

परीक्षा में सफल होने वाले लोगों को मई के अंत तक नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। अभी रेलवे में दो लाख पद खाली हैं। लेकिन कई पदों पर नियुक्तियां नहीं हो सकती हैं, क्योंकि अभी इनको फ्रीज कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed