फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway claims that delhi to katra vande bharat train come with luxury features and traction motor

वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेगा हवाई सफर का मजा, हर कोच में लगी है ये खास तकनीक

Thu, 03 Oct 2019 06:47 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Oct 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Railway claims that delhi to katra vande bharat train come with luxury features and traction motor
vande bharat - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दूसरी गाड़ियों से बिल्कुल अलग है। एकाएक स्पीड पकड़ने की बात हो या फिर इमरजेंसी ब्रेक की, दोनों ही स्थितियों में यह गाड़ी पूरी तरह फिट है। रेलवे के तकनीकी जानकार बताते हैं कि इसकी सवारी करने वाले यात्री को हवाई जहाज के सफर जैसा अहसास होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह 'वंदे भारत एक्सप्रेस' के हर कोच में अलग से एक मोटर का लगा होना है। आप इसे मेट्रो की तर्ज पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


इसी इंजन की वजह से यह गाड़ी चंद सेकेंड में हवा से बातें करने लगती है, तो दूसरी ओर इसे जब चाहे रोका जा सकता है। दूसरी खास बात, इसके हर पहिए पर अलग से ट्रैक्शन मोटर लगी है। यही वह तकनीक है जो इस गाड़ी को दूसरी ट्रेनों से अलग करती है। यह तकनीक न केवल स्पीड के नजरिए से, बल्कि दमदार एवं सुरक्षित ब्रेकिंग सिस्टम के लिए भी जानी जाती है।

विज्ञापन

ट्रैक्शन मोटर से बिना देरी के पकड़ती है स्पीड

रेलवे एक्सपर्ट आईडी शर्मा के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस का वजन दूसरी गाड़ियों से 10-20 फीसदी कम रहता है। इसमें कोई भी सवारी ड्राइवर तक सीधे पहुंच सकती है। गाड़ी के हर पहिये पर लगी ट्रैक्शन मोटर एक सुरक्षित सफर की गारंटी होती है। यही वह तकनीक है, जिससे गाड़ी बिना किसी देरी के स्पीड पकड़ लेती है। अगर आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल करना पड़े, तो भी यह गाड़ी बिना ट्रैक छोड़े तुरंत रुक जाती है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो ट्रेन के पहियों में भी ट्रैक्शन मोटर लगी होती है। इसी के चलते मेट्रो चंद सेकेंड में रफ्तार पकड़ लेती है, तो दूसरी ओर वह तेज गति में होने के बावजूद तुरंत रुक भी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूमेटिक एयरब्रेक सिस्टम

इसके कोच की बनावट ऐसी है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में भी यात्री सुरक्षित रहते हैं। इसके हर पहिये पर अलग से न्यूमेटिक एयरब्रेक सिस्टम लगा है। न्यूमेटिक एयरब्रेक सिस्टम, भारतीय रेलवे की नवीनतम तकनीक मानी जाती है। यह ब्रेक सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से ऑपरेट होता है। इसकी मदद से किसी भी इमरजेंसी में गाड़ी को रोका जा सकता है। ब्रेक लगने के बाद हाईस्पीड में चल रही गाड़ी डेढ़ सौ मीटर दूरी पर रुक जाती है।

पटरी से उतरने की संभावना बेहद कम

न्यूमेटिक एयरब्रेक सिस्टम की एक खासियत यह भी है कि इनके इस्तेमाल से गाड़ी के डिरेलमेंट (यानी गाड़ी का पटरी से उतर जाना) की संभावना न के बराबर होती है। अभी ज्यादातर गाडियों में वैक्यूम ब्रेक लगे हैं। अगर कभी इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़े, तो गाड़ी साढ़े तीन सौ मीटर दूरी पर जाकर रूकती है। साथ ही वैक्यूम ब्रेक सिस्टम में कई बार गाड़ी के डिरेलमेंट होने का खतरा बना रहता है। वंदे भारत एक्सप्रेस को हवा रोधक बनाया गया है। इसकी बनावट ऐसी है कि सामने से हवा का दबाव इस पर ज्यादा असर नहीं डालता है। कोच को स्लीपरी बनावट दी गई है, इससे हवा गाड़ी के ऊपर से निकल जाती है। यह बनावट गाड़ी के स्पीड पकड़ने में भी मददगार साबित होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed